Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा की सड़कों की बदलेगी सूरत: 6 करोड़ के ‘डामर कवच’ से गड्ढों की होगी छुट्टी!

कोरबा की सड़कों की बदलेगी सूरत: 6 करोड़ के ‘डामर कवच’ से गड्ढों की होगी छुट्टी!

Share:

कोरबा 8 अप्रैल 2026 । शहर की जर्जर सड़कों से जूझ रहे नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा नगर निगम की चार प्रमुख लाइफलाइन सड़कों के कायाकल्प के लिए 5 करोड़ 93 लाख 45 हजार रुपए की भारी-भरकम राशि को हरी झंडी दे दी है।

Advt

यह बड़ी मंजूरी प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मिली है। विभाग ने सख्त लहजे में कहा है कि काम न केवल तय समय पर पूरा होना चाहिए, बल्कि क्वालिटी में रत्ती भर भी समझौता नहीं चलेगा।

इन सड़कों पर बिछेगी नई डामर की परत

प्रशासन ने शहर के उन हिस्सों को चुना है जहाँ ट्रैफिक का सबसे ज्यादा दबाव रहता है:

  • सुनालिया ब्रिज से पावर हाउस रोड फाटक (अंडर ब्रिज): ₹1.12 करोड़

  • पावर हाउस रोड फाटक से पुराना बस स्टैंड (अंडर ब्रिज): ₹1.56 करोड़

  • जैन चौक से घंटाघर मुख्य मार्ग: ₹1.25 करोड़

  • घंटाघर से कोसाबाड़ी चौक: ₹1.99 करोड़

क्यों जरूरी है यह प्रोजेक्ट?

लंबे समय से गड्ढों और धूल से परेशान लोगों के लिए यह डामरीकरण किसी वरदान से कम नहीं होगा। इससे न केवल सफर सुहाना और सुरक्षित होगा, बल्कि शहर की कनेक्टिविटी बेहतर होने से स्थानीय व्यापार को भी नई रफ्तार मिलेगी। प्रशासन का लक्ष्य साफ है—बुनियादी सुविधाओं में सुधार और आम जनता को मानसिक और शारीरिक राहत मिलेगी।

।।।

Leave a Comment

latest news