Home » राजनीति » बंगाल में BJP का ‘ब्रह्मास्त्र’: मोदी-शाह के साथ कंगना और लिएंडर पेस भी करेंगे ‘खेला’! देखें 40 स्टार प्रचारकों की सूची

बंगाल में BJP का ‘ब्रह्मास्त्र’: मोदी-शाह के साथ कंगना और लिएंडर पेस भी करेंगे ‘खेला’! देखें 40 स्टार प्रचारकों की सूची

Share:

The Khatiya Khadi News

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए सियासी जंग अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार को अपने 40 ‘स्टार प्रचारकों’ (Star Campaigners) की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट ने राजनीतिक विश्लेषकों को चौंका दिया है, क्योंकि इसमें राजनीति के दिग्गजों के साथ-साथ खेल और सिनेमा जगत के उन चेहरों को शामिल किया गया है, जो सीधे जनता के दिलों पर असर डालते हैं। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt.

टेनिस के ‘किंग’ और बॉलीवुड की ‘क्वीन’ संभालेंगी कमान

इस लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम टेनिस लेजेंड लिएंडर पेस का है, जिन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है। भाजपा उन्हें युवाओं और शहरी मतदाताओं के बीच एक ‘यूथ आइकन’ के तौर पर पेश कर रही है। वहीं, मंडी से सांसद और फायरब्रांड अभिनेत्री कंगना रनौत और दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (महागुरु) की मौजूदगी ने साफ कर दिया है कि भाजपा बंगाल में ‘ग्लैमर और राष्ट्रवाद’ का एक नया समीकरण तैयार कर रही है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

पीएम मोदी और अमित शाह की तूफानी रैलियां

सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पूरी ताकत झोंकेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी बंगाल में रिकॉर्ड रैलियां करने वाले हैं, जिसका केंद्र ‘भ्रष्टाचार’ और ‘कानून-व्यवस्था’ होगा।

योगी और हिमंता की ‘फायरब्रांड’ एंट्री

हिंदुत्व के चेहरे के तौर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को मैदान में उतारा गया है। इन दोनों नेताओं की मांग सीमावर्ती जिलों में सबसे अधिक है, जहाँ ध्रुवीकरण एक बड़ा चुनावी मुद्दा माना जा रहा है।


देखें 40 स्टार प्रचारकों की पूरी सूची (Schedule-I):

  1. श्री नरेंद्र मोदी

  2. 2. श्री नितिन नबीन

  3. श्री राजनाथ सिंह

  4. श्री अमित शाह

  5. श्री नितिन गडकरी

  6. श्री जे.पी. नड्डा

  7. श्री धर्मेंद्र प्रधान

  8. श्री मिथुन चक्रवर्ती

  9. श्री लिएंडर एड्रियन पेस

  10. डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा

  11. श्री योगी आदित्यनाथ

  12. श्रीमती रेखा गुप्ता

  13. श्री देवेंद्र फडणवीस

  14. श्री मोहन चरण माझी

  15. श्री माणिक साहा

  16. श्री शिवराज सिंह चौहान

  17. श्री अश्विनी वैष्णव

  18. श्रीमती स्मृति ईरानी

  19. श्रीमती हेमा मालिनी

  20. सुश्री कंगना रनौत

  21. श्री अनुराग ठाकुर

  22. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी

  23. श्री अर्जुन मुंडा

  24. श्री बाबूलाल मरांडी

  25. श्री सम्राट चौधरी

  26. श्री मनोज तिवारी

  27. श्री भूपेंद्र यादव

  28. श्री सुनील बंसल

  29. श्री बिप्लब कुमार देब

  30. श्री मंगल पांडे

  31. श्री अमित मालवीय

  32. श्री सामिक भट्टाचार्य

  33. श्री शुभेंदु अधिकारी

  34. श्री दिलीप घोष

  35. डॉ. सुकांत मजूमदार

  36. श्री शांतनु ठाकुर

  37. श्री राजू बिस्ता

  38. डॉ. जयंत कुमार रॉय

  39. श्री मनोज तिग्गा

  40. श्री बिजन गोस्वामी


चुनाव का गणित

बंगाल में चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल 2026 को दो चरणों में होने हैं। भाजपा ने इस बार स्थानीय चेहरों जैसे शुभेंदु अधिकारी और दिलीप घोष को भी स्टार प्रचारकों की सूची में प्रमुखता दी है, ताकि ‘बाहरी बनाम भीतरी’ के टीएमसी के नैरेटिव को काटा जा सके।

अब देखना यह होगा कि 4 मई को जब नतीजे आएंगे, तो क्या मोदी का यह ‘ब्रह्मास्त्र’ ममता बनर्जी के ‘खेला’ पर भारी पड़ता है या नहीं।

सूची

Leave a Comment