Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » “छत्रपति शिवाजी और सरदार पटेल जैसे पुरोधाओं ने दिखाई देश को दिशा, कुर्मी समाज का इतिहास है गौरवशाली” – विजय शर्मा

“छत्रपति शिवाजी और सरदार पटेल जैसे पुरोधाओं ने दिखाई देश को दिशा, कुर्मी समाज का इतिहास है गौरवशाली” – विजय शर्मा

Share:

रायपुर, 6 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा 5 अप्रैल  को दुर्ग जिले के पाटन विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जामगांव (एम) पहुंचे, जहाँ उन्होंने चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के 56 वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की। इस कार्यक्रम में उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष  ललित चंद्राकर भी उपस्थित रहे।

Advt.

अधिवेशन को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने कहा कि चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज और सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे महापुरुषों का स्मरण करते हुए कहा कि इन पुरोधाओं ने देश को सही दिशा दिखाने का कार्य किया है। श्री शर्मा ने सामाजिक एकता पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए इस प्रकार के आयोजनों का होना आवश्यक है और समाज के बीच उपस्थित होकर वे स्वयं को कृतज्ञ महसूस कर रहे हैं।

Advt

कार्यक्रम में महिलाओं की भारी उपस्थिति पर खुशी जताते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की मंशा के अनुरूप महिलाओं को हर क्षेत्र में सम्मान दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि विधानसभा और लोकसभा सहित अन्य निकायों में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने हेतु आगामी 16, 17 और 18 तारीख को संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है।

बस्तर और छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाने के संकल्प पर चर्चा करते हुए उन्होंने इसका श्रेय जवानों को दिया और शांति स्थापना की दिशा में सरकार के प्रयासों को साझा किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने समाज की उन्नत कृषक श्रीमती पूजा चंद्राकर, व्यवसायी श्री विनोद चंद्राकर और कलाकार श्री पप्पू चंद्राकर को साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही, उन्होंने सामाजिक मांग को पूरा करते हुए जामगांव (एम) में डोम शेड व मंच निर्माण और ग्राम तर्रा में कुर्मी सामाजिक भवन हेतु 12 लाख रुपए देने की घोषणा की।

दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में शिक्षा और संगठन को विकास का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज के लिए शिक्षा अनिवार्य है और उन्होंने महिलाओं से समाज के विकास में आगे आने का आह्वान किया। इस गरिमामय कार्यक्रम में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों सहित समाज के सैकड़ों नागरिक उपस्थित थे।

।।।

Leave a Comment

latest news