Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » खेल » खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर महिला फुटबॉल में जीता स्वर्ण पदक

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: छत्तीसगढ़ की बेटियों ने रचा इतिहास, झारखंड को हराकर महिला फुटबॉल में जीता स्वर्ण पदक

Share:

 

रायपुर, 03 मार्च 2026 :रायपुर के स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा में आयोजित ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के महिला फुटबॉल फाइनल में छत्तीसगढ़ ने शानदार जीत दर्ज की है। एक बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में छत्तीसगढ़ की टीम ने झारखंड को 1-0 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

Advt.

मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले हाफ में दोनों ही पक्षों ने रक्षात्मक और आक्रामक खेल का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा, जिसके चलते मैच के मध्यांतर तक स्कोर 0-0 की बराबरी पर रहा।

दूसरे हाफ में खेल ने गति पकड़ी और छत्तीसगढ़ की टीम अधिक आक्रामक नजर आई। टीम की कप्तान किरण पिस्दा ने निर्णायक समय पर एक महत्वपूर्ण गोल दागकर छत्तीसगढ़ को 1-0 की बढ़त दिला दी। इस बढ़त को छत्तीसगढ़ के डिफेंस ने मैच के अंत तक बरकरार रखा और खिताबी जीत सुनिश्चित की।

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए खेल विभाग के सचिव  यशवंत कुमार, खेल एवं युवा कल्याण संचालक श्रीमती तनुजा सलाम सहित विभाग के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी स्टेडियम में उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट टीमवर्क और खेल कौशल की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Advt.


Leave a Comment

latest news