Home » Uncategorized » महाघोटाले की ‘महारानी’ गिरफ्तार: KBC से सीधे जेल की कोठरी तक!

महाघोटाले की ‘महारानी’ गिरफ्तार: KBC से सीधे जेल की कोठरी तक! 

Share:

ग्वालियर/श्योपुर 1 अप्रैल 2026 : सावधान! भ्रष्टाचार की दीमक ने तंत्र को कैसे खोखला किया है, इसका सबसे घिनौना चेहरा सामने आ गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस तहसीलदार ने कौन बनेगा करोड़पति – 5 (केबीसी ) की हॉट सीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के सामने ज्ञान बघारा था, आज वही अमिता सिंह तोमर सलाखों के पीछे अपनी करतूतों का हिसाब दे रही हैं। ग्वालियर स्थित उनके आलीशान बंगले से श्योपुर पुलिस ने उन्हें ऐसे दबोचा, जैसे कोई शातिर अपराधी!

बाढ़ की विनाशलीला में ‘करोड़ों का डाका’!

जब श्योपुर की जनता 2021 की प्रलयकारी बाढ़ में अपना सब कुछ खो चुकी थी, तब ये ‘मैडम तहसीलदार’ आपदा को अवसर में बदल रही थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2.57 करोड़ रुपये की राहत राशि जो गरीबों के पेट के लिए थी, उसमें से बड़ी राशि फर्जी खातों के जरिए डकार लिया गया।

  • 127 फर्जी खाते: कागजों पर ऐसे लोगों को ‘पीड़ित’ दिखाया गया जिनका वजूद ही नहीं था।

  • 794 की लिस्ट में खेल: असली हकदार दर-दर भटकते रहे और मैडम ने अपनों की झोली भर दी।

  • बाहरी जिलों का जाल: तहसील के बाहर के लोगों के खातों में सरकारी पैसा पानी की तरह बहाया गया।

110 आरोपियों का काला सिंडिकेट!

अमिता सिंह अकेले नहीं हैं; यह भ्रष्टाचार का एक पूरा ‘जाल’ है। इस घोटाले में 25 से ज्यादा पटवारी और कुल 110 आरोपी शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अब बारी उन पटवारियों और गुर्गों की है जिन्होंने इस लूट में तहसीलदार का साथ दिया।

विवादों की ‘क्वीन’: 23 साल, 25 ट्रांसफर!

अमिता सिंह तोमर का करियर किसी फिल्मी विलेन जैसा रहा है। 23 साल की नौकरी में 25 बार तबादला! > “कभी प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखना, कभी राहुल और प्रियंका गांधी पर विवादित पोस्ट करना तो कभी खुद को सिस्टम का शिकार बताना… इनका पुराना पैंतरा रहा है।”

अगस्त 2024 में प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी के बाद जब घिरीं, तो ‘आईडी हैक’ होने का रोना रोया। लेकिन इस बार कानून के शिकंजे ने उनकी एक न चलने दी। हाईकोर्ट से राहत न मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें उनके घर से घसीट निकाला।

ज्ञान की हॉट सीट से भ्रष्टाचार की काल कोठरी!

2011 में KBC में 50 लाख जीतकर पूरे देश में सुर्खियां बटोरने वाली अमिता सिंह का गिरता स्तर चौंकाने वाला है। जनता पूछ रही है—क्या वो 50 लाख भी मेहनत के थे या वहां भी कोई ‘खेल’ हुआ था? अब पुलिस रिमांड में अमिता सिंह तोमर के कई और काले राज खुलने बाकी हैं। क्या इस महाघोटाले के पीछे कोई सफेदपोश ‘आका’ भी है? जांच जारी है!


।।।

Leave a Comment