Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » धीरेंद्र शास्त्री की कथा में करीब सवा दो लाख का सोने का हार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

धीरेंद्र शास्त्री की कथा में करीब सवा दो लाख का सोने का हार चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Share:

कोरबा (बांकी मोगरा): छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के बांकी मोगरा क्षेत्र से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहाँ पंडित धीरेंद्र शास्त्री के हनुमान कथा कार्यक्रम के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर एक महिला के गले से सोने का हार पार कर दिया गया।

क्या है पूरा मामला? प्राप्त जानकारी के अनुसार, बांकी मोगरा के निवासी नवल किशोर पंडित की पत्नी अमिता पंडित कथा सुनने गई थीं। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद जब वह वापस अपने घर लौटीं, तब उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके गले में पहना हुआ करीब 1.5 तोला सोने का हार गायब है। चोरी हुए इस हार की बाजार में कीमत लगभग 2,15,664 रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार का कथन:  प्रार्थी नवल किशोर पंडित ने बांकी मोगरा थाने में इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरी हुए हार की पूरी किश्त (रकम) अभी तक दुकानदार को नहीं  चुकाई है शिकायत के साथ सोने के हार की बिल रसीद भी पुलिस को सौंपी गई है।

पुलिस की कार्रवाई पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांग की है कि मामले की जल्द जांच कर आरोपी को पकड़ा जाए और चोरी गया हार बरामद किया जाए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और संभावित संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।


Leave a Comment