Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » गिरौदपुरी धाम के मंदिर परिसर में भीषण आग: 15 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

गिरौदपुरी धाम के मंदिर परिसर में भीषण आग: 15 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Share:

बलौदाबाजार, 27 मार्च: छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी धाम में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर परिसर में स्थित दुकानों में भीषण आग लगने से करीब 10 से 15 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। इस घटना में दुकानदारों को लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

कैसे हुआ हादसा? प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 7 बजे एक बंदर के ट्रांसफार्मर पर कूदने से शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारियों ने पास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में बिजली की चपेट में आने से बंदर की मौके पर ही मौत हो गई।

नुकसान और राहत कार्य: आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि दुकानों में रखा कपड़ा, प्रसाद और अन्य कीमती सामान देखते ही देखते राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि दमकल की गाड़ी समय पर तो पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं था, जिसके कारण आग बुझाने में काफी देरी हुई। अंततः स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने खुद मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

वर्तमान में प्रशासन द्वारा हुए नुकसान का सर्वे किया जा रहा है। इस घटना के बाद से पूरे गिरौदपुरी धाम इलाके में अफरा-तफरी और दुख का माहौल है।

।।।


Leave a Comment

latest news