Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » इंटरनेशनल » ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर सैन्य हमले 5 दिनों के लिए टले, शांति की उम्मीद बढ़ी

ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान पर सैन्य हमले 5 दिनों के लिए टले, शांति की उम्मीद बढ़ी

Share:

वॉशिंग्टन / नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ होने वाली सैन्य कार्रवाई पर फिलहाल रोक लगा दी है। सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर जानकारी देते हुए ट्रंप ने बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और सार्थक बातचीत हुई है।

ट्रंप के अनुसार, दोनों देशों के बीच मध्य-पूर्व में दशकों से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए गंभीर चर्चा की जा रही है। बातचीत के इसी सकारात्मक माहौल को देखते हुए ट्रंप ने ‘डिपार्टमेंट ऑफ वॉर’ को निर्देश दिया है कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले संभावित हमलों को आगामी पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।

राष्ट्रपति ने साफ किया कि हमलों को रोकने का यह फैसला चल रही बैठकों और बातचीत की सफलता पर निर्भर करेगा। अगर बातचीत इसी दिशा में आगे बढ़ती है, तो क्षेत्र में तनाव कम करने की दिशा में यह एक ऐतिहासिक कदम हो सकता है।

।।।

latest news