Home » कोरबा » कोरबा-इतवारी के बीच नवरात्रि स्पेशल मेमू ट्रेन: 23 से 28 मार्च तक हर दिन चलेगी, समय-सारणी जारी

कोरबा-इतवारी के बीच नवरात्रि स्पेशल मेमू ट्रेन: 23 से 28 मार्च तक हर दिन चलेगी, समय-सारणी जारी

Share:

 

कोरबा 23 मार्च 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए 23 से 28 मार्च तक हर दिन कोरबा-इतवारी-कोरबा नवरात्रि स्पेशल मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। इतवारी से यह ट्रेन सुबह 5 बजे छूटेगी, जो सुबह 11.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी। रायपुर में 12.25 बजे, तिल्दा नेवरा दोपहर 1.50 बजे, भाटापारा में दोपहर 2.14 बजे, बिलासपुर शाम 4 बजे और शाम 7.30 बजे कोरबा पहुंचेगी। इसी तरह कोरबा-इतवारी मेमू, कोरबा से सुबह सुबह 5.10 बजे छूटेगी। यह बिलासपुर सुबह 7.25 बजे, भाटापारा 8.37 बजे, तिल्दा नेवरा 9.06 बजे, रायपुर 10.14 बजे और दुर्ग दोपहर 12.25 बजे, गोंदिया शाम 4 बजे और इतवारी शाम 7.30 बजे पहुंचेगी।
        इसी तरह नवरात्रि के दौरान 19 से 27 मार्च तक गोंदिया- दुर्ग- गोंदिया मेमू पैसेंजर का रायपुर तक और रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर का गोंदिया तक विस्तार किया है। डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ ट्रेन चलाई जा रही है। 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ स्टेशन में दिया गया है।

।।।

Leave a Comment

latest news