Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » शिक्षात्मक » सामाजिक » कोरबा: सर्व यादव समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित, चंद्रमणि यादव शहर और सत्यनारायण यादव ग्रामीण अध्यक्ष निर्वाचित

कोरबा: सर्व यादव समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित, चंद्रमणि यादव शहर और सत्यनारायण यादव ग्रामीण अध्यक्ष निर्वाचित

Share:

कोरबा। सर्व यादव समाज कोरबा के विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का निर्वाचन संपन्न हो गया है। श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर मुड़ापार में आयोजित आम सभा में निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई, जिसमें शहर, ग्रामीण, महिला, युवा और कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की घोषणा की गई। निर्वाचन अधिकारी प्रांत संरक्षक कमलेश यादव और छत्तीसगढ़ सर्व यादव समाज के प्रांतीय महासचिव डॉक्टर संतोष यादव की विशेष उपस्थिति में यह प्रक्रिया पूरी हुई।

निर्वाचित जिला अध्यक्षों की सूची:

  • शहर जिला अध्यक्ष: चंद्रमणि यादव

  • ग्रामीण जिला अध्यक्ष: सत्यनारायण यादव

  • महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा: गीता यादव

  • युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: रंजू यादव

  • कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष: नीलांबर यादव

शहर जिला कार्यकारिणी की घोषणा: शहर जिला अध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें नत्थू लाल यादव को संरक्षक बनाया गया है। सलाहकार मंडल में केदार यादव, हीरालाल यादव, राम रतन यादव, पुरुषोत्तम यादव, नवरत्न यादव गुरुजी और मगलू राम यादव शामिल हैं।

कार्यकारिणी में सुखीराम यादव (कार्यवाहक जिला अध्यक्ष), रामगोपाल यादव, बुधवार साय, कमल नारायण, शिवलाल और पवन सिंह यादव (जिला उपाध्यक्ष) मनोनीत किए गए हैं। विनोद यादव और संत कुमार यादव को जिला महामंत्री, सतीश यादव को कोषाध्यक्ष तथा बजरंग यादव को संगठन सचिव का दायित्व सौंपा गया है।

ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति: समाज को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए ब्लॉक अध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए:

  • कोरबा ब्लॉक: चोवाराम यादव

  • कटघोरा ब्लॉक: रमेश यादव

  • पाली ब्लॉक: शारदा यादव

  • करतला ब्लॉक: अजय यादव

अन्य प्रकोष्ठों की नियुक्तियां:

  • ग्रामीण प्रकोष्ठ: जिला अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कदम यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष घोषित किया है।

  • महिला प्रकोष्ठ: अध्यक्षा गीता यादव ने हरिभाई यादव को संरक्षक, सुनीता यादव को जिला उपाध्यक्ष और शांति बाई यादव को महामंत्री नियुक्त किया है।

  • युवा प्रकोष्ठ: जिला अध्यक्ष रंजू यादव ने ओम यादव को कार्यवाहक जिला अध्यक्ष, जबकि सूर्य यादव और कृष्णा यादव को महामंत्री मनोनीत किया है।

बैठक में जिले के प्रत्येक हिस्से से समाज के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। शेष प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी भी शीघ्र घोषित करने की बात कही गई है।

।।।।

latest news