Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा: सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत, पाली में शोक की लहर

कोरबा: सड़क हादसे में 5 वर्षीय मासूम की मौत, पाली में शोक की लहर

Share:

कोरबा-पाली: कोरबा जिले के पाली थाना अंतर्गत नगर पंचायत पाली में एक हृदय विदारक सड़क हादसा सामने आया है। टावर मोहल्ले में रहने वाले परमेश्वर डिक्सेना की 5 वर्षीय पुत्री आराध्या डिक्सेना की शुक्रवार शाम एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल  हो गई थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दमतोड़ा 

घटना शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे की है, जब शिव मंदिर चौक पर एक स्कूटी और वैन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़ंत में मासूम आराध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाली ले जाया गया।

आराध्या की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया था, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

मासूम आराध्या के आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही पूरे नगर और विशेषकर टावर मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है। शनिवार को पाली स्थित मुक्तिधाम में गमगीन माहौल के बीच उसका अंतिम संस्कार किया गया।


।।।

Leave a Comment

latest news