Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » नाबालिग से दरिंदगी का खौफनाक खुलासा, पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुँची पीड़िता ने दिया मृत बच्चे को जन्म

नाबालिग से दरिंदगी का खौफनाक खुलासा, पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुँची पीड़िता ने दिया मृत बच्चे को जन्म

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़।  कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ हुई हैवानियत का खुलासा उस वक्त हुआ जब उसे असहनीय पेट दर्द के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि किशोरी गर्भवती है।

अस्पताल की रिपोर्ट से हुआ खुलासा परिजनों ने किशोरी को सामान्य बीमारी समझकर अस्पताल पहुँचाया था, लेकिन मेडिकल चेकअप ने सबको चौंका दिया। इलाज के दौरान पीड़िता ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी मामले की गंभीरता को देखते हुए लेमरू पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पीड़िता के बयान के आधार पर गांव के ही एक युवक को नामजद किया गया। आरोपी ने पीड़िता को डरा-धमकाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट की कड़े धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी तफ्तीश कर रही है कि क्या आरोपी ने किसी अन्य को भी डराया या शिकार बनाया था।


।।।

latest news