Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » शिक्षा » सीबीएसई 10वीं बोर्ड: ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ 2026 का शेड्यूल जारी, 18 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

सीबीएसई 10वीं बोर्ड: ‘द्वितीय अवसर परीक्षा’ 2026 का शेड्यूल जारी, 18 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

Share:

रायपुर: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए द्वितीय अवसर परीक्षा (Supplementary/Improvement Exam) का आधिकारिक कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह परीक्षा मई 2026 में आयोजित की जाएगी। इस अवसर के माध्यम से छात्र अधिकतम तीन विषयों में अपने स्कोर में सुधार कर सकते हैं, साथ ही कंपार्टमेंट वाले छात्र भी इसमें शामिल हो सकेंगे।

आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां

छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों के माध्यम से ही आवेदन करना होगा। ‘उम्मीदवारों की सूची’ (LOC) जमा करने की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी:

  • प्रथम चरण: 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक। (बोर्ड ने इसी दौरान नाम दर्ज कराने की सलाह दी है)।

  • द्वितीय चरण: मुख्य परीक्षा का परिणाम आने के अगले दिन से लेकर 5 दिनों तक।

  • तृतीय चरण (विलंब शुल्क के साथ): परिणाम आने के 7वें दिन से मात्र 2 दिनों के लिए पोर्टल खुलेगा।

मुख्य दिशा-निर्देश

  • परीक्षा शुल्क: भारत में परीक्षा के लिए ₹320 प्रति विषय फीस निर्धारित की गई है। देरी से फॉर्म भरने पर भारी जुर्माना देना होगा।

  • आवेदन का माध्यम: छात्र सीधे फॉर्म नहीं भर सकते; उन्हें अपने स्कूल के माध्यम से ही आवेदन करना अनिवार्य है।

  • परीक्षा केंद्र: इस परीक्षा के लिए केंद्र सीमित होंगे। एक बार आवंटित केंद्र में बदलाव संभव नहीं होगा।

  • पाठ्यक्रम: परीक्षा का सिलेबस वही रहेगा जो मुख्य बोर्ड परीक्षा के लिए था।

  • समय सीमा: आवेदन के प्रत्येक चरण के अंतिम दिन पोर्टल रात 11:59 बजे बंद हो जाएगा।


।।।

Leave a Comment

latest news