Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » देश » नोएडा: स्मार्ट मीटर फैक्ट्री में 40 घंटे बाद आग पर काबू, 300 कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया

नोएडा: स्मार्ट मीटर फैक्ट्री में 40 घंटे बाद आग पर काबू, 300 कर्मियों को सुरक्षित निकाला गया

Share:

नोएडा |  उत्तर प्रदेश के नोएडा (सेक्टर-4) स्थित ‘कैपिटल पावर सिस्टम लिमिटेड’ की चार मंजिला फैक्ट्री में बृहस्पतिवार तड़के लगी भीषण आग पर करीब 40 घंटे की मशक्कत के बाद शुक्रवार रात काबू पा लिया गया। इस बचाव अभियान में 150 दमकलकर्मियों और 37 गाड़ियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर काम किया। भीषण आग को बुझाने में करीब 20 लाख लीटर पानी का इस्तेमाल हुआ।

बेसमेंट की आग बनी चुनौती

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, आग बृहस्पतिवार सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री के बेसमेंट में रखे प्लास्टिक तारों, गत्तों और मीटरों में लगी थी। कुछ ही समय में लपटों ने पूरी चार मंजिला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह रही कि समय रहते फैक्ट्री में मौजूद 300 से अधिक कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

37 कर्मचारी घायल, एक की हालत गंभीर

आग के दौरान मची अफरातफरी और जान बचाने के लिए ऊंचाई से कूदने के कारण 37 कर्मचारी घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अधिकांश को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन एक कर्मचारी की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

विस्फोटों ने बढ़ाई मुश्किल

आग बुझाने के लिए नोएडा के अलावा गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर और अलीगढ़ से भी दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। हालांकि ऊपरी मंजिलों की आग दोपहर तक बुझ गई थी, लेकिन बेसमेंट में रखे स्मार्ट मीटरों की बैटरियों में हो रहे धमाकों के कारण आग बार-बार भड़क रही थी। अंततः जेसीबी से दीवारें तोड़कर शुक्रवार रात करीब 9 बजे स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सका।

जांच जारी: पुलिस के मुताबिक फैक्ट्री मालिक फिलहाल विदेश में है। हादसे के कारणों की गहन जांच की जा रही है और संचालकों से संपर्क कर आगामी विधिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


।।।

latest news