Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » खेल » अभिषेक का ‘तूफान’, कीवी टीम पस्त: 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, भारत ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड 92 रन

अभिषेक का ‘तूफान’, कीवी टीम पस्त: 18 गेंदों में जड़ा अर्धशतक, भारत ने पावरप्ले में बनाए रिकॉर्ड 92 रन

Share:

अहमदाबाद | विशेष संवाददाता टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज फाइनल मुकाबले में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए इतिहास रच दिया है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने आक्रामक शुरुआत की। अभिषेक शर्मा ने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर फाइनल मुकाबले में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का नया कीर्तिमान स्थापित किया। अभिषेक 52 रन की पारी खेल आउट हो गए। यह भारत का पहला विकेट है। भारत ने सात ओवर में अपने 100 रन पूरे किए।

पावरप्ले में रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के मुख्य गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी के खिलाफ भारतीय ओपनर्स ने पहले ओवर से ही कड़ा रुख अपनाया। टीम इंडिया ने शुरुआती 6 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 92 रन कूट डाले। अभिषेक की इस पारी में 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे। दूसरे छोर पर खड़े संजू सैमसन ने भी उनका भरपूर साथ दिया, जिससे कीवी कप्तान टॉम लैथम असहाय नजर आए।

बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में किसी भी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में बनाया गया अब तक का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम एक विशाल स्कोर की ओर अग्रसर है और स्टेडियम ‘इंडिया-इंडिया’ के नारों से गूंज रहा है।



Leave a Comment

latest news