Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » चीख पुकार में बदली रात की खामोशी: बिलासपुर हाईवे पर भीषण काल का तांडव, बच्चे समेत 5 की मौत

चीख पुकार में बदली रात की खामोशी: बिलासपुर हाईवे पर भीषण काल का तांडव, बच्चे समेत 5 की मौत

Share:

बिलासपुर: रायपुर-रतनपुर नेशनल हाईवे पर गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात मौत का एक ऐसा मंजर देखने को मिला जिसने देखने वालों की रूह कंपा दी। तेज रफ्तार ट्रेलर और स्कॉर्पियो के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक मासूम बच्चे सहित कुल 5 लोगों की जान चली गई।

कैसे हुआ हादसा? जानकारी के मुताबिक, रात करीब 2 बजे संबलपुरी स्थित यादव ढाबा के पास यह दुर्घटना हुई। ट्रेलर (CG 11 BD 9044) सकरी से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी अचानक अनियंत्रित होकर वह रॉन्ग साइड में घुस गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो (CG 04 MQ 4220) ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर पास खड़े एक अन्य वाहन से टकराकर पलट गया और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए।

गैस कटर से काटनी पड़ी गाड़ी हादसे के बाद स्कॉर्पियो मलबे के ढेर में तब्दील हो गई थी, जिसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंची सकरी पुलिस को फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जब तक उन्हें बाहर निकाला गया, तब तक 4 लोग दम तोड़ चुके थे। एक घायल बच्चे ने सिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।इन्होंने गंवाई अपनी जान: छत्रपाल रात्रे (37 वर्ष) – निवासी: कुवागांव (तखतपुर) , विशाल लहरें (25 वर्ष) – निवासी: बिरगहनी (मुंगेली) , अनमोल लहरें (14 वर्ष) – निवासी: बिरगहनी (मुंगेली) , सोनू मिरी (28 वर्ष) – निवासी: कोटा ,  (एक अन्य व्यक्ति जिसकी अस्पताल में मृत्यु हुई)

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले सड़क हादसों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

latest news