कोरबा, छत्तीसगढ़:: कोरबा वासियों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक सुनहरा अवसर आ रहा है। आगामी 21 फरवरी 2026, शनिवार को शहर के प्रतिष्ठित MJM हॉस्पिटल (नया बस स्टैंड, टी.पी. नगर) में एक विशाल निःशुल्क ऑर्थोपेडिक (हड्डी रोग) परामर्श एवं निदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह आयोजन भारतीय जैन संघटना (BJS) कोरबा, MJM हॉस्पिटल और देश के विख्यात शेल्बी मल्टी-स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के संयुक्त तत्वाधान में कन्हैयालाल जी गंगवाल की पुण्य स्मृति में किया जा रहा है।
अहमदाबाद के विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
शिविर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें अहमदाबाद के शेल्बी हॉस्पिटल से आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे: डॉ. धीरेन मांकड़ (सीनियर ऑर्थोपेडिक सर्जन) एवं डॉ. परेश गमारा (ऑर्थोपेडिक मेडिकल ऑफिसर) सेवाएं देंगे।
पंजीकरण और समय की जानकारी
शिविर प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक MJM हॉस्पिटल, विशाल मेगा मार्ट के सामने, टी.पी. नगर में आयोजित होगा। आयोजकों ने मरीजों से अपील की है कि वे जांच हेतु अपनी पुरानी मेडिकल रिपोर्ट्स और एक्स-रे साथ लेकर आएं।
पंजीकरण (Registration) के लिए संपर्क करें: भीड़ को देखते हुए पहले से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इसके लिए आप इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
-
डॉ. प्रिंस जैन: 94791-18941
-
पारस जैन: 93298-72807
-
नरेश जैन: 94255-40167
-
नितेश जैन: 97551-42500
- गौतम जैन: 7999878155
- महाबीर जैन: 9827103069
- श्रीपाल जैन:7000487385
- संतोष जैन : 9424144888
इस पुनीत कार्य में भारतीय जैन संघटना के प्रदेश अध्यक्ष विजय गंगवाल और प्रदेश महासचिव सीए विकास गोलछा के साथ पूरी टीम सक्रिय योगदान दे रही है।








