Latest News
स्वस्थ नारी, सशक्त समाज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर NKH कोरबा की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेगी फ्री ओपीडी और जांचों पर 50% छूट असम के घने जंगलों में वायुसेना का ‘सुखोई’ शिकार, दो जांबाज पायलटों की तलाश में जुटी सेना पश्चिम एशिया में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित देश के कई राज्यों में बड़े संवैधानिक बदलाव: तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए LG, कई राज्यों के राज्यपाल बदले वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान: भारत ने बनाया सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड पस्त! कर्तव्य के बाद उत्सव: छत्तीसगढ़ पुलिस ने मनाया होली का जश्न, 48 घंटे की ड्यूटी के बाद उड़े गुलाल के रंग
Home » छत्तीसगढ़ » जांजगीर-चांपा: बारातियों के बीच घुसी तेज रफ्तार कैप्सूल गाड़ी, तीन गंभीर रूप से घायल

जांजगीर-चांपा: बारातियों के बीच घुसी तेज रफ्तार कैप्सूल गाड़ी, तीन गंभीर रूप से घायल

Share:

जांजगीर-चांपा। जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में एक शादी की खुशियां उस वक्त चीख-पुकार में बदल गईं, जब एक अनियंत्रित कैप्सूल वाहन बारातियों के बीच जा घुसा। इस भीषण हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कैसे हुआ हादसा? मिली जानकारी के अनुसार, बिर्रा निवासी रत्थु देवांगन के घर पेंड्रावन से बारात आई थी। रात करीब 10 बजे बाराती डीजे की धुन पर थिरक रहे थे और जश्न का माहौल था। तभी शिवरीनारायण की ओर से आ रही एक कैप्सूल गाड़ी के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बारातियों को अपनी चपेट में ले लिया।

घायलों की स्थिति: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में तीन लोग मुख्य रूप से घायल हुए हैं:▪️एक पुरुष बाराती की कमर की हड्डी टूट गई है।▪️एक महिला के सीने में गंभीर चोट आई है।▪️एक अन्य महिला का पैर टूट गया है।

पुलिसिया कार्रवाई: घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घायलों का उपचार जारी है।

Leave a Comment