Latest News
सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे! : 🚨 मोदी कैबिनेट का बड़ा विस्तार: 20 जून से पहले फेरबदल संभव, ‘एक व्यक्ति एक पद’ के तहत 2 बड़े मंत्रियों का इस्तीफा तय! गर्मी का टॉर्चर: बच्चों पर भारी पड़ रहा ‘समर डायरिया’, ओआरएस को बनाएं हथियार, लापरवाही पड़ेगी भारी पुणे में जहरीली शराब का तांडव: 15 लोगों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच CID को सौंपी गई मेरे यहाँ लाइट नहीं, तो पूरे शहर की बत्ती गुल करो!” साहब का ‘तुगलकी फरमान’, बिजली कर्मी को धमकाने का आरोप कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल की नई पहल: अब घर बैठे कराएं ब्लड टेस्ट, मिलेगी ‘होम ब्लड सैंपल कलेक्शन’ की सुविधा
Home » Uncategorized » जांजगीर-चांपा: पत्रकारिता की आड़ में वसूली का खेल, महिला सरपंच ने एसपी से की शिकायत

जांजगीर-चांपा: पत्रकारिता की आड़ में वसूली का खेल, महिला सरपंच ने एसपी से की शिकायत

Share:

जांजगीर-चांपा। जिले में फर्जी पत्रकारिता के नाम पर अवैध वसूली और शासकीय कार्यों में बाधा डालने का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है। नवागढ़ जनपद की ग्राम पंचायत पुटपुरा की महिला सरपंच ने पंचों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

क्या है पूरा मामला?

शिकायत के अनुसार, 2 फरवरी 2025 को पुटपुरा के वार्ड क्रमांक 05 में सीसी रोड निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ग्राम तिलई निवासी दीपक तिवारी नामक युवक वहां पहुँचा और खुद को पत्रकार बताते हुए काम रुकवा दिया। आरोप है कि उसने:▪️शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मजदूरों को उकसाया।▪️मौके पर उपस्थित महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की।▪️सरपंच के निवास पहुँचकर ‘विज्ञापन’ के नाम पर पैसों की मांग की।

जांच में खुला ‘फर्जीवाड़े’ का राज

जब सरपंच सुचिता देवी राठौर ने अन्य जनप्रतिनिधियों और मीडिया संस्थानों से तस्दीक की, तो पता चला कि उक्त युवक किसी भी मान्यता प्राप्त समाचार पत्र या चैनल से संबद्ध नहीं है। वह केवल पत्रकारिता का धौंस दिखाकर पंचायतों को डराने और वसूली करने का काम कर रहा है। चर्चा यह भी है कि आरोपी ने कथित तौर पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी पूर्व में धमकाया है।

कार्रवाई की मांग

सरपंच ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया है कि यदि ऐसे नकाबपोशों पर लगाम नहीं कसी गई, तो ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य कराना असंभव हो जाएगा। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद उचित वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment

latest news