Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » आम आदमी की उम्मीदों वाला बजट: भाजपा कार्यालय कोरबा में बजट का लाइव जश्न

आम आदमी की उम्मीदों वाला बजट: भाजपा कार्यालय कोरबा में बजट का लाइव जश्न

Share:

विकसित भारत के संकल्प को साकार करता ऐतिहासिक बजट: मंत्री लखनलाल देवांगन

कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत ‘केंद्रीय बजट 2024’ को लेकर कोरबा भाजपा जिला कार्यालय में खासा उत्साह देखा गया। जिला कार्यालय में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बजट को सुना और इसे ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम बताया।

बजट की घोषणाओं के बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न मनाया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय दस्तावेज नहीं, बल्कि 2047 तक भारत को विकसित बनाने का रोडमैप है। उन्होंने कहा, “यह बजट गरीब कल्याण, किसान, युवा और मध्यम वर्ग को सशक्त बनाने वाला है। यह आम जनता की आकांक्षाओं को पंख देगा और अर्थव्यवस्था की बुनियाद को और मजबूत करेगा।”

जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बजट की सराहना करते हुए इसे सर्वस्पर्शी बताया। कार्यक्रम में रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी बजट की बारीकियों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने वालों में महामंत्री अजय विश्वकर्मा, संजय शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश जैन, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, श्रीमती मंजू सिंह, पार्षद नरेंद्र देवांगन सहित सभी मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

latest news