Latest News
छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र
Home » राजनीति » कोरबा में बीजेपी का महा-आयोजन: 2 फरवरी को CM विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन

कोरबा में बीजेपी का महा-आयोजन: 2 फरवरी को CM विष्णुदेव साय करेंगे ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन

Share:

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के नवीन जिला कार्यालय के भूमिपूजन समारोह के पहले बीजेपी नेताओं ने मीडिया से संवाद कार्यक्रम प्रेस क्लब तिलक भवन टीपी नगर कोरबा किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और बीजेपी जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने जानकारी दी कि 2 फरवरी को सीएम विष्णुदेव साय कोरबा आएंगे और रिसदी चौक में प्रस्तावित बीजेपी के जिला कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे।

जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी: “अटल स्मृति भवन” होगा संगठन और जनसेवा का नया केंद्र

इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि “सेवा ही संगठन है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए बीजेपी काम करती है। कोरबा जिला संगठन द्वारा एक भव्य, आधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त जिला कार्यालय के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक पहल की जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा की जिले के नवीन बीजेपी जिला कार्यालय का नामकरण “अटल स्मृति भवन” के रूप में किया जाएगा। यह नया जिला कार्यालय लगभग 1 एकड़ 68 डिसमिल भूमि पर शहर के समीप रिसदी में निर्मित किया जाएगा। अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह कार्यालय कार्यकर्ताओं के लिए संगठनात्मक गतिविधियों, प्रशिक्षण और जनसेवा का प्रमुख केंद्र बनेगा।

मंत्री लखनलाल देवांगन: मुख्यमंत्री और शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में होगा शिलान्यास

मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि कोरबा जिले में बीजेपी के नवीन जिला कार्यालय का 2 फरवरी को भूमि पूजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, दोनों उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित संगठन के सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि वर्तमान कार्यालय में पार्किंग की बड़ी समस्या होती है, जिसके कारण अन्य स्थान पर कार्यालय बनाने का निर्णय लिया गया है। एक से डेढ़ वर्ष के भीतर यह कार्यालय बनकर तैयार हो जाएगा।

उपस्थिति: इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल, कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, रायपुर संभाग के सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री युवा मोर्चा नरेंद्र देवांगन, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा और जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय विशेष रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

latest news