Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » Uncategorized » बस्तर की आस्था पर प्रहार: मां दंतेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में घुसा नकाबपोश चोर, माता के स्वर्ण आभूषण और विग्रहों पर किया हाथ साफ

बस्तर की आस्था पर प्रहार: मां दंतेश्वरी मंदिर के गर्भगृह में घुसा नकाबपोश चोर, माता के स्वर्ण आभूषण और विग्रहों पर किया हाथ साफ

Share:

जगदलपुर/बस्तर 24 जनवरी 2026। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में बीती रात एक दुस्साहसिक चोरी की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एक नकाबपोश चोर ने मंदिर के पिछले दरवाजे को तोड़कर भीतर प्रवेश किया और माता काली के स्वर्ण हार समेत मां दंतेश्वरी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। आस्था के सबसे बड़े केंद्र में हुई इस सेंधमारी से नगरवासियों में भारी आक्रोश है और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लाखों के जेवर और मूर्तियां पार

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चोरी गए सामान में सबसे प्रमुख माता काली का स्वर्ण हार है, जिसे वर्ष 2024 में राजपरिवार द्वारा समर्पित किया गया था। इसकी वर्तमान बाजार कीमत 7 से 8 लाख रुपये आंकी जा रही है। इसके अतिरिक्त:

  • मां दंतेश्वरी के विग्रह से चांदी का हार (स्वर्ण जड़ित लॉकेट सहित)

  • देवी-देवताओं की 3 पीतल की मूर्तियां

CCTV में कैद हुई वारदात

घटना देर रात करीब 1:00 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश चोर हाथ में रॉड लेकर मंदिर के भीतर घूमता और मूर्तियों से आभूषण उतारता साफ नजर आ रहा है। सुबह जब पुजारी उदय पाणिग्राही मंदिर पहुंचे, तो टूटा हुआ दरवाजा देखकर उनके होश उड़ गए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

प्रशासनिक प्रतिक्रिया और सुरक्षा पर सवाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार राहुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक (SP) शलभ सिन्हा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे।

  • तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि चोर पिछले दरवाजे से दाखिल हुआ था। मंदिर की सुरक्षा में दो गार्ड तैनात थे, फिर भी इतनी बड़ी वारदात हो गई।

  • SP शलभ सिन्हा ने कहा, “पुलिस टीम गठित कर दी गई है और सीसीटीवी साक्ष्यों के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगा।”

स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले के सबसे प्रमुख मंदिर में ऐसी घटना होना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है।

Leave a Comment