Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान तीन की मौत वेदांता पावर प्लांट हादसा: “यह दुर्घटना नहीं, सोची-समझी हत्या है!”—दीपक बैज और महंत का सरकार पर तीखा प्रहार .. दोषियों पर लगाई गई जमातनीं धारा सक्ती वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: 2 सेकेंड का ‘बॉयलर विस्फोट’ और सिस्टम की वो चूक जिसने ली 21 जानें..कैसे फटा बॉयलर… कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल
Home » राजनीति » नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कोरबा में जश्न, मंत्री लखन लाल देवांगन , महापौर और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कोरबा में जश्न, मंत्री लखन लाल देवांगन , महापौर और कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Share:

कोरबा 20 जनवरी 2026। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्वाचन की घोषणा होते ही कोरबा जिले में उत्साह की लहर दौड़ गई। मंगलवार को टीपी नगर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य ‘विजय उत्सव’ मनाया। इस दौरान पूरा क्षेत्र आतिशबाजी की गूँज और ढोल-नगाड़ों की थाप से सराबोर रहा।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में थिरके कार्यकर्ता

उत्सव में विशेष रूप से प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ थिरकते हुए अपनी खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, रायपुर संभाग संगठन सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह और पूर्व महापौर जागेश लांबा,  सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मिठाई खिलाकर किया स्वागत

भाजपा नेताओं ने राहगीरों का मुँह मीठा कराकर नए नेतृत्व का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि नितिन नबीन जी के कुशल मार्गदर्शन में संगठन नई ऊंचाइयों को छुएगा और कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पटाखों की गूँज और नारों के बीच भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि आगामी समय में संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।

Leave a Comment