Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर में बड़ा बिजली संकट: 480 MW के मुख्य सब-स्टेशन में भीषण आग, आधा शहर अंधेरे में डूबा

बिलासपुर में बड़ा बिजली संकट: 480 MW के मुख्य सब-स्टेशन में भीषण आग, आधा शहर अंधेरे में डूबा

Share:

Bilaspur, Chhattisgarh Fire Accident :  न्यायधानी बिलासपुर के मोपका स्थित शहर के सबसे बड़े और महत्वपूर्ण बिजली सब-स्टेशन में आज शाम भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि इसकी ऊंची लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा गया। हादसे के तुरंत बाद एहतियात के तौर पर शहर के लगभग आधे हिस्से की बिजली काट दी गई है, जिससे लाखों की आबादी ब्लैकआउट का सामना कर रही है।

धमाके के साथ भड़की आग, मची अफरा-तफरी

जानकारी के अनुसार, मोपका स्थित इस 25 साल पुराने सब-स्टेशन में अचानक चिंगारी उठी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगने के दौरान सब-स्टेशन के भीतर से धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं। चूंकि यह स्टेशन 480 मेगावाट की कुल क्षमता वाला है और यहीं से शहर को लगभग 320 मेगावाट बिजली की सप्लाई की जाती है, इसके ठप होने से घरों, बाजारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अफरा-तफरी मच गई है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

दमकल की टीमें मौके पर, काबू पाने की कोशिश जारी

आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। बिजली विभाग के आला अधिकारी और पुलिस प्रशासन भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। भारी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन ट्रांसफार्मर ऑयल और हाई-वोल्टेज उपकरणों के कारण आग बुझाने में काफी चुनौतियां आ रही हैं।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच के आदेश

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, विभाग का कहना है कि प्राथमिकता पहले आग बुझाने और बिजली बहाली की है। घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही हो पाएगी। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

Leave a Comment

latest news