Latest News
रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक
Home » छत्तीसगढ़ » बस्तर में सनसनी: कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला, गले और हाथ पर चाकू से वार

बस्तर में सनसनी: कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर जानलेवा हमला, गले और हाथ पर चाकू से वार

Share:

जगदलपुर | छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। जगदलपुर में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी पर आज सुबह अज्ञात हमलावर ने प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ की नसें कट गई हैं और गले पर भी गहरे जख्म आए हैं। उन्हें गंभीर हालत में जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है।

सुबह 8 बजे की घटना, आरोपी फरार

मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है। जब विधायक की पत्नी घर पर थीं, तभी हमलावर ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। अचानक हुए इस हमले से घर और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

इशारों में बताया हमलावर का सुराग

अस्पताल में उपचार के दौरान जब पुलिस ने घायल महिला से पूछताछ करने की कोशिश की, तो वे बोलने की स्थिति में नहीं थीं। हालांकि, उन्होंने एक कागज पर ‘भतीजा’ शब्द लिखकर पुलिस को बड़ा संकेत दिया है। इस सुराग के बाद पुलिस की प्राथमिक जांच पारिवारिक रंजिश या घरेलू विवाद की ओर मुड़ गई है।

पुलिस की घेराबंदी और जांच तेज

वारदात की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शहर के एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है और संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान लगभग तय हो चुकी है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विधायक के निवास और अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।