Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » देश » रोल मॉडल’ या ‘रील स्टार’? बाड़मेर कलेक्टर पर छात्रों का तीखा तंज, थाने तक पहुँचा हंगामा

रोल मॉडल’ या ‘रील स्टार’? बाड़मेर कलेक्टर पर छात्रों का तीखा तंज, थाने तक पहुँचा हंगामा

Share:

IAS Tina Dabi: ‘Role Model’ or ‘Reel Star’?: राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में कॉलेज फीस वृद्धि के खिलाफ चल रहा छात्रों का प्रदर्शन उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया, जब छात्रों ने अपनी ही जिला कलेक्टर टीना डाबी पर सीधा हमला बोल दिया। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कलेक्टर को ‘रोल मॉडल’ बताए जाने पर छात्रों ने दो टूक कहा— “मैडम हमारी रोल मॉडल नहीं, रील स्टार हैं!”

विवाद की जड़: “सफाई में रील, समस्याओं पर चुप्पी”

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से जुड़े छात्र कॉलेज फीस में हुई तीन गुना बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। जब एडीएम और एसडीएम छात्रों को समझाने पहुंचे और कलेक्टर टीना डाबी का उदाहरण देते हुए उन्हें ‘रोल मॉडल’ बताया, तो छात्र भड़क गए।

छात्रों ने तंज कसते हुए कहा कि कलेक्टर मैडम सफाई अभियान में रील बनाने तो पहुंच जाती हैं, लेकिन छात्रों के बीच उनकी समस्याएं सुनने नहीं आतीं। प्रदर्शनकारियों ने साफ शब्दों में कहा, “हमारी रोल मॉडल अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई हैं, कोई रील स्टार नहीं।”

पुलिस की सख्ती और छात्राओं का ‘थाना घेराव’

कलेक्टर के खिलाफ की गई इस टिप्पणी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब आधा दर्जन छात्र नेताओं को हिरासत में ले लिया। अपने साथियों की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही दर्जनों छात्राएं कोतवाली थाने पहुंच गईं और थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।

छात्रों का पक्ष: “फीस में अचानक 300% की बढ़ोतरी हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ है। हम अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन हमें डराने के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है।”

जब खुद एसपी को मांगनी पड़ी ‘माफी’

मामले की गंभीरता और बढ़ते हंगामे को देखते हुए बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आक्रोशित छात्राओं को शांत कराया और बीच-बचाव करते हुए बड़ी बात कही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एसपी कहते नजर आ रहे हैं, “हम मानते हैं कि हमसे गलती हो गई।” एसपी के इस ‘बड़प्पन’ और माफी वाले रुख के बाद ही छात्र शांत हुए और मामला सुलझ सका।
खास बातें
मुद्दा: कॉलेज फीस में तीन गुना बढ़ोतरी का विरोध।

विवाद: कलेक्टर टीना डाबी को ‘रील स्टार’ बताने पर पुलिसिया कार्रवाई।

ट्विस्ट: पुलिस अधीक्षक (SP) द्वारा मौके पर गलती स्वीकार करना।

 

Leave a Comment