Latest News
फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय! 
Home » कोरबा » वनकर्मी की विवादित टिप्पणी: कंवर समाज भड़का, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

वनकर्मी की विवादित टिप्पणी: कंवर समाज भड़का, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के आदिवासी कंवर समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वन विभाग के निलंबित कर्मचारी शेखर सिंह  के ख़िलाफ़ प्रदेशव्यापी आक्रोश उबल पड़ा है।

पूर्व विधायक बौधराम कंवर, ननकी राम कंवर, पुरुषोत्तम कंवर और श्यामलाल कंवर समेत समाज के लोगों को निशाना बनाते हुए शेखर सिंह ने यह अपमानजनक टिप्पणी सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर वायरल की थी।

तत्काल कार्रवाई की मांग

इस पोस्ट के सामने आते ही कंवर समाज की विभिन्न इकाइयों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है और शेखर के ख़िलाफ़ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

  • FIR दर्ज: प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के बांकीमोगरा थाना में शेखर सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

  • पूरे प्रदेश में शिकायतें: बताया जा रहा हैं कि कंवर समाज द्वारा प्रदेश भर के थानों में लिखित शिकायतें दी जा रही हैं।

बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस और प्रशासन को संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Comment