Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » कोरबा » हाई वोल्टेज ड्रामा! पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति चढ़ा 200 फीट ऊंचे टॉवर पर, चिल्लाया- ‘मेरी पत्नी को बुलाओ’

हाई वोल्टेज ड्रामा! पत्नी से विवाद के बाद शराबी पति चढ़ा 200 फीट ऊंचे टॉवर पर, चिल्लाया- ‘मेरी पत्नी को बुलाओ’

Share:

छत्तीसगढ़ कोरबा: 14 दिसंबर : जिले के रावणभांटा गांव में रविवार को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। शराब के नशे में धुत युवक टॉवर के ऊपर से जोर-जोर से चिल्ला रहा था- “मेरी पत्नी को बुलाओ,” और कूदने की धमकी दे रहा था। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

पत्नी की डांट पर आया गुस्सा

जानकारी के अनुसार, रावणभांटा गांव का रहने वाला करण चौहान (26 साल) रविवार दोपहर शराब पीकर घर पहुंचा था। इसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि करण गुस्से में घर से निकल गया और गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया।

पुलिस और पत्नी पहुंची मौके पर

युवक की इस हरकत की सूचना तुरंत रजगामार चौकी पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जब घटना की जानकारी युवक की पत्नी को मिली, तो वह भी घटनास्थल पर पहुंची।

एक घंटे तक चला ड्रामा

टॉवर पर चढ़ा करण किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। वह पत्नी और पुलिस के बुलाने पर भी नीचे नहीं उतर रहा था। टॉवर पर टहलते हुए वह लगातार कूदने की धमकी दे रहा था, जिससे मौके पर मौजूद लोग सहमे हुए थे। युवक का यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटे तक चला।

समझाइश के बाद सुरक्षित उतरा

पुलिस ने धैर्य से काम लिया और युवक को लगातार समझाती रही। काफी देर की समझाइश और प्रयासों के बाद आखिरकार करण चौहान नीचे उतरने को तैयार हो गया। उसके सुरक्षित नीचे उतरते ही सभी ने राहत की सांस ली।

रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और पत्नी की डांट से नाराज होकर टॉवर पर चढ़ा था। पुलिस ने उसे समझाइश दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

latest news