Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा: तंत्र-मंत्र के ‘खूनी खेल’ में 3 कबाड़ व्यवसायियों की निर्मम हत्या! हंडा निकालने या रकम बढ़ाने का लालच ले डूबा?

कोरबा: तंत्र-मंत्र के ‘खूनी खेल’ में 3 कबाड़ व्यवसायियों की निर्मम हत्या! हंडा निकालने या रकम बढ़ाने का लालच ले डूबा?

Share:

कोरबा, छत्तीसगढ़ 11 दिसंबर :उरगा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात एक सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर से दहशत फैल गई है। कबाड़ व्यावसायी अशरफ मेमन के स्क्रैप यार्ड को इस खूनी वारदात का घटनास्थल बताया जा रहा है, जहां कबाड़ व्यवसाय से जुड़े तीन लोगों की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई।

मृतकों की पहचान:

  • मोहम्मद अशरफ मेमन (कबाड़ व्यावसायी, पुरानी बस्ती कोरबा)

  • सुरेश साहू (तुलसी नगर कोरबा)

  • नीतीश कुमार (दुर्ग)

करोड़ों के लालच में मौत का ‘रिचुअल’?

सूत्रों के मुताबिक, इस हत्याकांड के पीछे तंत्र-मंत्र के जरिए लाखों की रकम को करोड़ों में बदलने या ‘हंडा’ निकालने का बड़ा लालच था। बताया जा रहा है कि बिलासपुर से एक बैगा और उसकी टीम इस कथित ‘रिचुअल’ को अंजाम देने के लिए कुदरी पहुंची थी।

घटना के समय कुछ लोग यार्ड के बाहर खड़े थे। आशंका है कि इसी ‘काली क्रिया’ के दौरान तीनों की स्थिति बिगड़ी, जिसके बाद या तो उनकी मौत हो गई या उनकी निर्मम हत्या कर दी गई।

शरीर पर चोट के निशान और मुंह में नींबू!

घटना के तत्काल बाद तीनों को NKH अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने इसे सीधी हत्या बताते हुए आशंका जताई है कि तीनों के साथ मारपीट या ज़ोर-जबरदस्ती हुई है।

  • परिजनों का दावा है कि मृतकों के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान मिले हैं।

  • सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक मृतक के मुंह में नींबू भी पाया गया है, जो तंत्र-मंत्र के एंगल को और गहरा करता है।

हालांकि, पुलिस इस मामले में ज़हरखुरानी (Poisoning) की बात भी कह रही है।

बैगा और 3 अन्य हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से बैगा और उसके साथ आए तीन अन्य लोगों को तत्काल हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब मृतकों के मोबाइल कॉल डिटेल्स, घटनास्थल से बरामद सामान और बैगा टीम की गतिविधियों को खंगाल रही है।

जांच की दिशा ‘तंत्र-मंत्र और हत्या’ की ओर मुड़ गई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का सनसनीखेज खुलासा करने की उम्मीद जताई है।

Leave a Comment