Latest News
चीख पुकार में बदली रात की खामोशी: बिलासपुर हाईवे पर भीषण काल का तांडव, बच्चे समेत 5 की मौत स्वस्थ नारी, सशक्त समाज: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर NKH कोरबा की बड़ी पहल, महिलाओं को मिलेगी फ्री ओपीडी और जांचों पर 50% छूट असम के घने जंगलों में वायुसेना का ‘सुखोई’ शिकार, दो जांबाज पायलटों की तलाश में जुटी सेना पश्चिम एशिया में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की परीक्षाएं स्थगित देश के कई राज्यों में बड़े संवैधानिक बदलाव: तरनजीत सिंह संधू दिल्ली के नए LG, कई राज्यों के राज्यपाल बदले वानखेड़े में संजू सैमसन का तूफान: भारत ने बनाया सेमीफाइनल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर, इंग्लैंड पस्त!
Home » कोरबा » कोरबा: कुदुरमाल पुल की जर्जर स्थिति पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों के अध्ययन का निर्देश

कोरबा: कुदुरमाल पुल की जर्जर स्थिति पर कलेक्टर ने किया निरीक्षण, आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों के अध्ययन का निर्देश

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़  10 दिसंबर: हसदेव नदी पर बने कुदुरमाल पुल की गंभीर जर्जर स्थिति के मद्देनज़र, कलेक्टर अजीत वसंत ने आज पुल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सेतु, पीडब्ल्यूडी (PWD) और नगर निगम के इंजीनियर भी मौजूद रहे।

6 दिसंबर को the khatiya khadi news में कुदमुरा और बेलगिरी पुल की जर्जर दशा के संबध समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था 

 तकनीकी समिति का गठन और जांच के निर्देश

  • निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने पुल की स्थिति को अत्यंत चिंताजनक माना और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

  • उन्होंने सेतु, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के इंजीनियरों की एक तीन सदस्यीय तकनीकी समिति गठित करने का निर्देश दिया।

  • इस समिति को पुल का साइट निरीक्षण करने, उसकी वास्तविक क्षमता जानने के लिए लोड बेयरिंग टेस्ट कराने, और 7 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है।

  • कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट के आधार पर ही पुल की मरम्मत, पुनर्निर्माण या वैकल्पिक समाधान पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

 वैकल्पिक मार्गों पर तत्काल अध्ययन

चूंकि आवागमन पर रोक लगी हुई है, कलेक्टर ने अधिकारियों को वैकल्पिक मार्गों की संभावनाओं का तत्काल अध्ययन करने का निर्देश दिया है, ताकि लोगों को आने-जाने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने अधिकारियों को आसपास के मार्गों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेकर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल और संबंधित विभागों के वरिष्ठ इंजीनियर उपस्थित थे।


Leave a Comment