Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » अधिवक्ता एवं पार्षद अब्दुल रहमान की अम्मी नूर जहाँ का इंतकाल

अधिवक्ता एवं पार्षद अब्दुल रहमान की अम्मी नूर जहाँ का इंतकाल

Share:

 

कोरबा। अधिवक्ता एवं पार्षद अब्दुल रहमान की अम्मी तथा ग्राम यात्रा न्यूज़ नेटवर्क के संपादक अब्दुल सुल्तान की माता मरहूमा नूर जहाँ का आज सुबह करीब 4 बजे रज़ा-ए-इलाही से इंतकाल हो गया। लंबे समय से बीमार चल रही मरहूमा के निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों और परिचितों में गहरा दुःख व्याप्त हो गया।

परिवारजनों ने बताया कि नूर जहाँ अपने सौम्य स्वभाव, सादा जीवनशैली और इबादतगुज़ार तबीयत के लिए जानी जाती थीं। मोहल्ले और समाज में उनका विशेष सम्मान था। उनके निधन से न केवल परिवार, बल्कि परिचितों में भी गहरा खालीपन महसूस किया जा रहा है।
परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जनाज़े की नमाज़ आज बाद नमाज़-ए-जुहर दोपहर 2 बजे, पुरानी बस्ती कोरबा कब्रिस्तान में अदा की गई। बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई में शामिल हो कर दुआएँ की ।

 

Leave a Comment