Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » व्यवसाय » कोरबा: बालको के G-9 बहुमंजिला प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर DF0 ने रोका निर्माण…राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

कोरबा: बालको के G-9 बहुमंजिला प्रोजेक्ट पर लगा ब्रेक; पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर DF0 ने रोका निर्माण…राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी

Share:

KORBA Chhattisgarh:कोरबा स्थित बालको के सेक्टर-6 में प्रस्तावित G-9 बहुमंजिला आवासीय परियोजना के निर्माण कार्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन द्वारा कुछ ही दिन पहले किए गए भूमिपूजन के बावजूद, पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की शिकायत पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है।

कोरबा डीएफओ (DFO) प्रेमलता यादव ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए, निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है।

 शिकायत में गंभीर अनियमितताओं का आरोप

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि G-9 भवन निर्माण की अनुमति प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हैं और कई अनिवार्य कानूनी प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है।

शिकायत में मुख्य रूप से इन अधिनियमों के उल्लंघन का उल्लेख है:

  • वन संरक्षण अधिनियम

  • पर्यावरणीय कानून

  • राजस्व नियम

  • नगर नियोजन अधिनियम

  • लोक मार्ग अवरोधन से जुड़े प्रावधान

 DFO का आदेश और जांच टीम

डीएफओ प्रेमलता यादव ने 1 दिसंबर को आदेश जारी करते हुए बालको प्रबंधन और निर्माण एजेंसी आलुवालिया कंपनी को कार्य तुरंत बंद करने के निर्देश दिए हैं।

शिकायत के आधार पर डीएफओ ने एक जांच टीम का गठन किया है, जिसे सभी आरोपों की विस्तार से जांच करने को कहा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और कलेक्टर को पत्र भी लिखा था। प्रोजेक्ट पर लगी इस रोक के बाद जिले की राजनीतिक सरगर्मी एक बार फिर बढ़ गई है।

latest news