Latest News
INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में विपक्षी दिग्गजों का महामंथन, लेकिन AAP और DMK ने बनाई दूरी; सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला देश में शिक्षा का ‘बाजारीकरण’? 10 साल में बंद हुए 94,000 सरकारी स्कूल, प्राइवेट का बढ़ा ग्राफ; नीति आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा शिव नगर रूमगरा में भव्य सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा— ‘सेवा, संगठन और संस्कारों से ही होगी समाज की उन्नति’ ‘पुष्पा’ का द एंड! नेपाल बॉर्डर से धरा गया TMC का ‘दबंग’ जहांगीर खान, शुभेंदु के खौफ से छोड़ा था मैदान मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ में 5 करोड़ का सोना ज़ब्त, इंटरनेशनल सिंडिकेट के 7 सदस्य गिरफ्तार साय कैबिनेट की महाबैठक कल: 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की ‘महा-सौगात’!
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़: 41 जिला कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट जारी.. कोरबा ग्रामीण में चौहान कंटिन्यू, कोरबा शहर अध्यक्ष बदला गया.. देखे लिस्ट कहां कौन जिला अध्यक्ष बना

छत्तीसगढ़: 41 जिला कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट जारी.. कोरबा ग्रामीण में चौहान कंटिन्यू, कोरबा शहर अध्यक्ष बदला गया.. देखे लिस्ट कहां कौन जिला अध्यक्ष बना

Share:

 

छत्तीसगढ़ न्यूज: छत्तीसगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष की लिस्ट जारी,कोरबा शहर की कमान नत्थू लाल यादव  से ले कर पार्षद मुकेश राठौर को,ग्रामीण में मनोज चौहान कंटिन्यू….

कांग्रेस की पहली लिस्ट में 41 जिला अध्यक्षों के नाम हैं।
गुरुवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिन पायलट ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा था कि जिला अध्यक्षों की लिस्ट तैयार हो गई है। इसे कभी भी घोषित किया जा सकता है। जिला अध्यक्षों की लिस्ट दिल्ली हाईकमान की सहमति के बाद जारी की गई है।

किसे कहां का बनाया गया जिला अध्यक्ष

कांग्रेस ने बालोद जिले की कमान चंद्रेश कुमार हिरवानी, बलौदाबाजार में सुमित्रा, बलरामपुर में हरिहर प्रसाद यादव, बस्तर ग्रामीण में प्रेम शंकर शुक्ला, बेमेतरा में आशीष छाबड़ा, भिलाई सिटी में मुकेश चंद्राकर, बीजापुर में लालू राठौर, बिलाईगढ़-सारंगढ़ में तारा चंद देवांगन बिलासपुर सिटी में सिधांशु मिश्रा और बिलासपुर ग्रामीण से महेन्द्र गंगोत्री को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

दंतेवाड़ा से सलीम राजा उस्मानी, धमतरी से तरणी चंद्राकर, दुर्ग सिटी से धीरज बकलीवाल, दुर्ग ग्रामीण राकेश ठाकुर, गरियाबंद से सुखचंद बेसरा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से गजमति भानू, जगदलपुर सिटी सुशील कुमार मौर्य, जांजगीर-चांपा से राजेश अग्रवाल, जशपुर से यूडी मिंज, कांकेर से बसंत यादव, कवर्धा से नवीन जायसवाल, खैरागढ़ से कोमलदास साहू, कोंडागांव से रवि घोष, कोरबा सिटी से मुकेश राठौर, कोरबा ग्रामीण से मनोज चौवान, कोरिया से प्रदीप कुमार गुप्ता, महासमुंद से द्वारिकाधीश यादव, मनेंद्रगढ़ से अशोक श्रीवास्तव, मौहला मानपुर से सुरजीत सिंह ठाकुर, मुंगेली से घनश्याम प्रसाद वर्मा, नारायणपुर से राजेश कुमार दीवान, रायगढ़ शहर से सखा यादव, रायगढ़ ग्रामीण से नागेन्द्र नेगी, रायपुर सिटी से श्रीकुमार शंकर मेनन, रायपुर ग्रामीण से राजेन्द्र पप्पू बंजारे, राजनांदगाव शहर से जितेन्द्र उदय, राजनांदगांव से विपिन यादव, सक्ती से रश्मि गभेल, सुकमा हरीश लखमा, सूरजपुर से शशि सिंह कोरम, सरगुजा से बालकृष्ण पाठक को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।

भूपेश बघेल एवं  डॉ चरणदास महंत ने दी बधाई

जिला अध्यक्षों की लिस्ट जारी होने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत ने बधाई दी है। भूपेश बघेल ने कहा- संगठन सृजन अभियान के तहत नवनियुक्त सभी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके अनुभवों से संगठन को मज़बूती मिलेगी।

 

 

देखिए लिस्ट कहां कौन बना कांग्रेस जिलाध्यक्ष

 

Leave a Comment