Latest News
चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत
Home » देश » WPL में सोफी ,एमेलिया की लगी लॉटरी.. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनी सबसे महंगी खिलाड़ी.. जाने IPL 2025 में कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा 27 करोड़ में बिका

WPL में सोफी ,एमेलिया की लगी लॉटरी.. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनी सबसे महंगी खिलाड़ी.. जाने IPL 2025 में कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा 27 करोड़ में बिका 

Share:

 

IPL vs WPL : विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मेगा ऑक्शन आज दिल्ली में हुआ. इसमें कुल 277 खिलाड़ियों की बोली लगी. इसमें 194 भारतीय और 83 विदेशी नाम शामिल हैं. पूरे ऑक्शन के दौरान जिस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा सुर्खियां रहीं, वह थीं भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपने नाम के आगे एक और नया रिकॉर्ड जोड़ लिया. WPL 2026 में UP Warriorz ने RTM यानी Right To Match का इस्तेमाल करते हुए दीप्ति शर्मा को 3.20 करोड़ रुपये में अपनी टीम में वापस शामिल कर लिया. यह बोली उन्हें लीग इतिहास की दूसरी सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनाती है.

दीप्ति के अलावा ऑक्शन में एमेलिया केर 3 करोड़ रुपये में मुंबई इंडियंस के पास गईं, सोफी डिवाइन 2 करोड़ रुपये में गुजरात जायंट्स के साथ जुड़ीं, मेग लैनिंग 1.9 करोड़ रुपये में UP Warriorz में गईं, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा. लेकिन इनकी लॉटरी IPL की तुलना में अभी भी पीछे है. ऐसे में आइए जानते हैं IPL 2025 में पुरुष खिलाड़ी कितने में बिके और ये महिला खिलाड़ियों से कितने आगे हैं.

WPL 2026 की टॉप सबसे महंगी खिलाड़ी

▪️दीप्ति शर्मा टीम UP Warriorz (RTM)~ 3.20 करोड़
▪️एमेलिया केर टीम मुंबई इंडियंस~ 3 करोड़
▪️सोफी डिवाइन टीम गुजरात जायंट्स ~2 करोड़
▪️मेग लैनिंग टीम UP Warriorz ~1.9 करोड़
▪️लौरा वोल्वार्ड्ट टीम दिल्ली कैपिटल्स ~1.1 करोड़

IPL 2025 में कौन सा खिलाड़ी बिका सबसे महंगा

अगर इसी तस्वीर को IPL 2025 से जोड़कर देखा जाए, तो IPL 2025 में इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली ऋषभ पंत पर लगी, जो इस ऑक्शन का सबसे हाईलाइट मोमेंट बन गया. इसके बाद श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स द्वारा खरीदे गए, जो अपने आप में IPL इतिहास की सबसे बड़ी बोलियों में से एक है. इसी तरह वेंकटेश अय्यर 23.75 करोड़ रुपये में KKR के साथ गए, जबकि अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल दोनों 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े.

जब इन दोनों लीगों के टॉप प्राइस की तुलना करते हैं, तो अंतर साफ दिखता है. WPL की सबसे ऊंची बोली 3.20 करोड़ रुपये है, जबकि IPL की सबसे ऊंची बोली 27करोड़ रुपये तक पहुंच गई. यानी IPL का टॉप प्राइस WPL के टॉप प्राइस से लगभग 8–9 गुना ज्यादा है.

IPL 2025 के टॉप सबसे महंगे खिलाड़ी

▪️ऋषभ पंत टीम लखनऊ सुपर जायंट्स _27 करोड़
▪️श्रेयस अय्यर टीम पंजाब किंग्स_ 26.75 करोड़
▪️वेंकटेश अय्यर टीम KKR_ 23.75 करोड़
▪️अर्शदीप सिंह टीम पंजाब किंग्स _ 18 करोड़
▪️युजवेंद्र चहल टीम पंजाब किंग्स _18 करोड़

 

Leave a Comment