Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » राजनीति » दिग्विजय सिंह की “पाठशाला” में कांग्रेस नेताओं की जमीनी तैयारी का बुरा हाल.. दिग्गी राजा बोले मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बन जाए तो आत्मा में शांति मिलेगी

दिग्विजय सिंह की “पाठशाला” में कांग्रेस नेताओं की जमीनी तैयारी का बुरा हाल.. दिग्गी राजा बोले मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बन जाए तो आत्मा में शांति मिलेगी 

Share:

 

भोपाल मध्यप्रदेश : कांग्रेस की 2028 चुनाव तैयारी का दावा कितना मजबूत है, इसकी एक बड़ी तस्वीर इंदौर में सामने आई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की “पाठशाला” में कार्यकर्ताओं और नेताओं की जमीनी तैयारी का ऐसा हाल देखने को मिला कि खुद दिग्विजय भी असंतुष्ट नज़र आए।

बूथ लेवल एजेंट और पोलिंग एजेंट में फर्क तक नहीं पता

दिग्विजय सिंह ने जब बूथ मैनेजमेंट से जुड़े बुनियादी सवाल पूछने शुरू किए, तो कांग्रेस नेताओं के पसीने छूट गए। बूथ लेवल एजेंट और पोलिंग एजेंट में फर्क तक नहीं पता था। स्थिति तब और शर्मनाक हो गई जब पूछा गया कि “बूथ लेवल एजेंट बनाने के लिए कौन सा फॉर्म भरना पड़ता है?” लेकिन इस सवाल का भी सही जवाब कोई नहीं दे पाया।

दिग्विजय सिंह ने जताई असंतुष्टता

दिग्विजय सिंह ने शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे से भी स्पष्टीकरण मांगा, पर उनके जवाब से भी वे असंतुष्ट दिखे। दिग्विजय बोले-“मैं मार्गदर्शक मंडल में हूं। हमें पद या सत्ता में कुछ नहीं चाहिए।” उन्होंने आगे कहा कि यदि 2028 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाए, तो उन्हें “आत्मा को शांति” मिलेगी।

Leave a Comment