Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » देश » बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन .. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते है.. फिल्म शोले का डायलॉग बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना सबसे ज्यादा हिट रहा..

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का निधन .. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते है.. फिल्म शोले का डायलॉग बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना सबसे ज्यादा हिट रहा..

Share:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और ही-मैन के नाम से मशहूर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया। विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां उनके परिजन और अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान, संजय दत्त और अक्षय कुमार जैसी दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं।

धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी।धर्मेंद्र जुहू में देओल बंगले में रह रहे थे, उनके बेटे सनी देओल उनके साथ थे. उनकी पहली पत्नी प्रकाश और दूसरी शादी से हुई बेटियां भी उनके घर पर उनके आसपास थीं.

 छाया मातम

धर्मेंद्र के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में मातम छा गया है. हर कोई एक्टर को नम आंखों से याद कर रहा है. एक्टर अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन, धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचे. आमिर खान, सलमान खान जैसी बड़ी हस्तियां भी इस मुश्किल घड़ी में देओल परिवार का साथ देने पहुंचीं. बता दें कि सलमान को धर्मेंद्र अपना तीसरा बेटा मानते थे, वो कई मौकों पर ये बात कहते भी दिखे थे.

फिल्मी सफर 

धर्मेंद्र हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित और लोकप्रिय सितारों में से एक रहे. 7 दशकों से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, जिनमें ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘सीता और गीता’, ‘धरम वीर’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं. उनके डायलॉग्स आज भी खूब दोहराए जाते हैं, जिसमें शोले का  ‘बसंती इन कुत्तों के आगे मत नाचना’ सबसे ज्यादा हिट रहा है.

 आखिरी फिल्म

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव थे. उन्हें कुछ वक्त पहले फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ और ‘तेरी बातों… में ऐसा उलझा जिया’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था. वो अब अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ में भी नजर आने वाले हैं. ये एक्टर की आखिरी फिल्म है, जो इसी साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी. अफसोस इस बात का है कि फिल्म रिलीज से पहले ही धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे.

Leave a Comment