Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » KORBA: शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

KORBA: शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Share:

 

कोरबा 13 नवम्बर। कोरबा नगर निगम और जिला प्रशासन ने शासकीय जमीन पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्यवाही की है। इस दौरान विद्यालय, मकान और दुकानों की आड़ में बनाए गए अवैध निर्माणों को ढहाया गया। पहली कार्यवाही नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 40, रिसदा डैम के पास बालको क्षेत्र में हुई। यहां लगभग 50 डिसमिल शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था।

बताया गया कि एक व्यक्ति ने जमीन पर बाउंड्री वॉल बनाकर विद्यालय खोलने की आड़ में कब्जा किया था। नगर निगम को शिकायत मिली थी कि उसने शासकीय जमीन पर और भी अतिक्रमण की तैयारी में है। शिकायत के बाद नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बाउंड्री वॉल को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। कार्यवाही के दौरान अवैध कब्जाधारी ने विरोध किया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
वार्ड नंबर में भी हुई कार्यवाही इसी कड़ी में दूसरी कार्रवाई नगर निगम क्षेत्र के कोरबा प्रवेश द्वार सीतामढ़ी इमलीडुग्गू वार्ड नंबर 9, गौ-माता चौक के पास की गई। यहां अवैध कब्जाधारियों ने दुकान और मकान के नाम पर निर्माण किए जा रहे थे। लगातार आसपास के छोटे-बड़े पेड़ों को काटकर मकान और दुकानें तैयार की जा रही थीं। नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर तोड़ू दस्ते की टीम ने गौ-माता चौक के पास लगभग आधा दर्जन कब्जाधारियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया।

Leave a Comment

latest news