Latest News
सक्ती वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: 2 सेकेंड का ‘बॉयलर विस्फोट’ और सिस्टम की वो चूक जिसने ली 21 जानें..कैसे फटा बॉयलर… कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल बिलासपुर: चोरी के गहनों पर ‘गोल्ड लोन’ का खेल, सराफा एसोसिएशन ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश
Home » देश » घर के बाहर खेल रही बच्ची को भेड़िया उठा कर ले गया, ड्रोन से तलाश जारी , परिजनों में मचा कोहराम

घर के बाहर खेल रही बच्ची को भेड़िया उठा कर ले गया, ड्रोन से तलाश जारी , परिजनों में मचा कोहराम

Share:

 

बहराइच: बहराइच जिले में एक बार फिर भेड़िये का आतंक बृहस्पतिवार को देखने को मिला। कैसरगंज तहसील क्षेत्र के गोडहिया नंबर-3, नया लोधन पुरवा गांव में सुबह करीब 10:30 बजे के आसपास भेड़िये ने हमला कर दिया। इस बार उसका निशाना तीन साल की मासूम जाह्नवी पुत्री संतोष बनी। बच्ची अपने घर के सामने धूप में खेल रही थी तभी अचानक भेड़िया आया और उसे उठा ले गया।

ड्रोन के जरिए पूरे इलाके के चप्पे-चप्पे को खंगाला जा रहा है।

कैसरगंज रेंज के लोधन पुरवा गांव निवासी संतोष की तीन वर्षीय बेटी जाह्नवी गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अपने घर के बाहर खेल रही थी। बताया जाता है कि अचानक एक भेड़िया वहां आया और बच्ची को जबड़े में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया।

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और जानवर के पीछे भागे, लेकिन वह गन्ने के खेतों में घुस गया। काफी तलाश के बाद भी बच्ची का कोई सुराग नहीं लग सका है।

बच्ची के परिवारजन ने बताया कि बच्ची घर के दरवाजे के पास खेल रही थी। तभी भेड़िया धान के खेत से आया। उस समय उनकी दो बहुएं और एक पोता वहां मौजूद थे।

इन्हीं तीनों ने भेड़िए को बच्ची को ले जाते हुए देखा और शोर मचाया। लेकिन, तब तक भेड़िया बच्ची को लेकर गायब हो चुका था। फिलहाल, बच्ची की मां बेसुध हैं।

पिता संतोष ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के साथ उसे खोजने में जुटे हुए हैं। रेंजर ओमकार यादव ने बताया कि टीम मौके पर जांच कर रही है

Leave a Comment