Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » राजनीति » अमित बघेल छत्तीसगढ़ियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं..अगर उन्हें एक खरोंच भी आई तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा

अमित बघेल छत्तीसगढ़ियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं..अगर उन्हें एक खरोंच भी आई तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा

Share:

 

रायपुर। नई राजधानी प्रभावित किसान कल्याण समिति ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के अध्यक्ष अमित बघेल का खुला समर्थन किया है। समिति अध्यक्ष रूपनलाल चंद्राकर, सचिव कामता प्रसाद रात्रे और प्रवक्ता गिरधर पटेल ने एक समर्थन पत्र जारी करते हुए चेतावनी दी है कि बघेल की गिरफ्तारी तो दूर, अगर उन्हें एक खरोंच भी आई तो उग्र जनआंदोलन किया जाएगा।

समिति ने अपने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ राज्य के स्वप्नदृष्टा श्रद्धेय खूबचंद बघेल जी के सुयोग्य नाती अमित बघेल छत्तीसगढ़ियों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनके कथन प्रदेश के स्वाभिमान से जुड़े हैं, जिन्हें तोड़-मरोड़कर पेश कर गैर-छत्तीसगढ़ियों के दबाव में एफआईआर दर्ज की गई है।

पत्र में कहा गया है—“महतारी छत्तीसगढ़ की प्रतिमा का अपमान किया जाता है, छत्तीसगढ़ियों को हर जगह दीन-हीन समझा जाता है। सिंधी समाज या अग्रवाल समाज के पूजनीय महापुरुषों की प्रतिमाएं खंडित क्यों नहीं की जातीं? क्यों बार-बार हमारे देवी-देवताओं और संतों का अपमान होता है?”

समिति ने एफआईआर को “कुत्सित साजिश” बताते हुए शासन-प्रशासन से इसे तत्काल रद्द करने की मांग की है। साथ ही दो टूक कहा है कि यदि अमित बघेल के साथ कोई अनिष्ट हुआ, तो समिति सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी

latest news