Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Share:

 

कोरबा 7 नवंबर 2025: नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को हुए जानलेवा हादसे में एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार के मौके पर प्राण पखेरु उड़ गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और राहगीरों के भी होश उड़ गए थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरदीबजार उतरदा निवासी के रूप में हुई है जो कि किसी काम से कटघोरा जा रहा था। सूचना मिलते ही 112 और पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्यवाही शुरू की गई।

यह घटना चैतमा क्षेत्र के घुचवा बैरियर के पास की बताई जा रही है। कोरबा की ओर आ रहे बोलेरो वाहन से मोटर साइकल की जोरदार भिड़ंत हुई। बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों की मदद से वाहन को रोका गया और थाना पाली चौकी चैतमा, पुलिस डायल 112 की टीम तत्काल सूचित किया गया। इस हादसे के बाद सड़क के दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई।

चैतमा चौकी प्रभारी अफसर खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृत व्यक्ति का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

इस घटना में करीब 35 वर्षीय फुजारी मरकाम उतरदा रहने वाला था, जो सुबह 10 बजे अपने घर से कटघोरा जाने के लिए निकला था। इसी दौरान एनएच मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सड़क किनारे दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल 112 और पुलिस को दी गई।

Leave a Comment

latest news