Latest News
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर पद्मविभूषण तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर AIIMS के ICU में भर्ती; CM विष्णु देव साय ने जाना हालचाल, दिए विशेष निर्देश मंगेतर की हत्या कर ‘मिडिल फिंगर’ दिखाने वाली सिया पर भड़के सुपरकॉप अरुण बोथरा, बोले– “ऐसा बेखौफ और बिना पछतावे वाला रवैया हैरान करने वाला” समाचार: मॉनसून ने दी दस्तक, अपनी कार को रखें ‘रेन-रेडी’; इन जरूरी बातों का रखें खास ख्याल
Home » कोरबा » KORBA:सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी एक्सप्रेस-102 का चालक सेवा से पृथक

KORBA:सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी एक्सप्रेस-102 का चालक सेवा से पृथक

Share:

कोरबा। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी एक्सप्रेस-102 के एक ड्राइवर भुवन पाल को सेवा से पृथक कर दिया गया है। वह शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, और बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर गाड़ी में ही सो गया था। इस घटना के संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधीन उसकी नियोक्ता इकाई ने सेवा से पृथक कर दिया है।
ग्राम हरदी बाजार से बलौदा मार्ग पर ग्राम मुडापार के पास की घटना थी। चालक भुवन पाल ग्राम कोरबी (धतुरा) से एक डिलीवरी केस लेने के लिए निकला था, लेकिन हरदी बाजार में शराब पीने के बाद बीच रास्ते में ही गाड़ी रोककर सो गया। स्थानीय लोगों ने मिलकर वाहन को सड़क से हटाकर पास के मैदान में खड़ा किया और सूचना स्वास्थ्य विभाग व हरदी बाजार पुलिस को दी
0 आदेश में कहा गया –
“102” महतारी एक्सप्रेस के पी.एच.सी. हरदीबजार में ड्राइवर के जिम्मेदार एवं महत्वपूर्ण पद पर भुवन पाल नियुक्त है। महतारी एक्सप्रेस वाहन “102” को ड्यूटी के दौरान शराब पीकर चलाया गया जबकि यह सेवा आपातकालीन सेवाओं के अंतर्गत आती है अतः इस प्रकार के लापरवाही पूर्वक कार्य को गंभीर कृत्य की श्रेणी में रखा गया। इस कृत्य के लिए कार्यालय द्वारा कार्यवाही करते हुए भुवन पाल को चालक पद से कार्य मुक्त किया जाकर उसकी सेवाएँ समाप्त कर दी गई हैं। विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही कहा है कि इस तरह के कृत्य और अन्य घोर लापरवाही प्रदर्शित होने वाले कृत्यों के लिए किसी प्रकार की माफी का स्थान नहीं है बल्कि विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment