Latest News
‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां
Home » छत्तीसगढ़ » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया दुख

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर ट्रेन हादसे पर जताया दुख

Share:

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर के पास हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बिलासपुर के जिला कलेक्टर से बात कर हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ है और उनकी हरसंभव सहायता करने के लिए तैयार है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

रेलवे और प्रशासन की टीमें तुरंत राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। राज्य सरकार पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ स्थिति पर नजर रख रही है और आवश्यक संसाधन और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है ।

latest news