Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » राजनीति » छत्तीसगढ़ कांग्रेस: जिलाध्यक्षों की सूची बिहार चुनाव के बाद होगी जारी

छत्तीसगढ़ कांग्रेस: जिलाध्यक्षों की सूची बिहार चुनाव के बाद होगी जारी

Share:

 

CG News Congress : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर चल रहा संगठन सृजन अभियान अब अंतिम चरण में है। राज्य के लगभग 80% जिलों में चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष जिलों में दीपावली तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, जिलाध्यक्षों की सूची अब बिहार विधानसभा चुनाव के बाद ही जारी हो पाएगी।

दो अहम बैठकें और सीधी चर्चा

संगठन सृजन अभियान को लेकर कांग्रेस में  दो महत्वपूर्ण बैठकें हुईं। पहली बैठक ऑनलाइन थी, जिसमें एआईसीसी महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज और सभी पर्यवेक्षक शामिल हुए। इसमें प्रदेशभर में चल रहे संगठन सृजन अभियान की समीक्षा की गई। दूसरी बैठक में रायपुर शहर के दावेदारों के साथ पर्यवेक्षक प्रफुल्ल गडाधे ने सीधी चर्चा की।

17 पर्यवेक्षक तैयार करेंगे पैनल

प्रदेश में 41 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के लिए 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये सभी पर्यवेक्षक अपने-अपने जिलों के लिए 6-6 नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसे कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। पैनल की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तय होगी।

हाईकमान की मुहर के बाद ही होगा ऐलान

एआईसीसी द्वारा नियुक्त सभी पर्यवेक्षक फील्ड विज़िट, इंटरव्यू और मूल्यांकन के बाद रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इनमें दावेदारों की मजबूती, जनाधार, संगठनात्मक अनुभव और विवादों का लेखा-जोखा शामिल होगा। अंतिम फैसला हाईकमान की सहमति के बाद ही लिया जाएगा ।

Leave a Comment

latest news