Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » कोरबा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार की ट्रेलर से कुचलकर मौत

कोरबा में दर्दनाक हादसा: बाइक सवार की ट्रेलर से कुचलकर मौत

Share:

 

कोरबा : जिले के बरपाली में मंगलवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 149B पर विपरीत दिशा से आ रहे दो बाइक सवारों की भिड़ंत हो गई, जिसमें एक बाइक सवार सड़क पर गिर गया। उसे संभलने का मौका नहीं मिला कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक अज्ञात ट्रेलर ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर लोगों की काफी भीड़ लग गई।

*घटना की जानकारी*

– हादसे का समय और स्थान: मंगलवार की शाम करीब 6 बजे बरपाली के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 149B पर हुआ।
– मृतक की पहचान:  :   प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की प्रारंभिक पहचान बटालियन कैंप निवासी के रूप में हुई है। दरअसल उसकी जेब से स्वास्थ्य केन्द्र की जो पर्ची मिली उसमें पुष्पेंद लिखा हुआ था। पुलिस फिर भी पता लगा रही हैं की मृतक कौन है
– घायलों की स्थिति: दो अन्य बाइक सवार घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

*पुलिस की कार्रवाई*

– फरार ट्रेलर की तलाश: पुलिस फरार ट्रेलर और घटना की तफ्तीश में जुट गई है।
– मृतक के पास से मिली इलाज पर्ची: मृतक के पास से सरगबुंदिया स्वास्थ्य केंद्र का इलाज पर्ची बरामद हुआ है, जिससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि वह इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र जा रहा था या वहां से वापस आ रहा था।

*यातायात नियमों की अनदेखी*

– ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने की समस्या: राष्ट्रीय राजमार्ग बनने के बावजूद ओवर स्पीड, यातायात नियमों की अनदेखी और शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों में कमी नहीं आ रही है, जिससे लोग असमय काल कवलित हो रहे हैं।