Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा में माल गाड़ियों का लोड होगा कम सीधे गाड़ी उरगा से कुसमुंडा तक चल सकेंगी

कोरबा में माल गाड़ियों का लोड होगा कम सीधे गाड़ी उरगा से कुसमुंडा तक चल सकेंगी

Share:

 

उरगा से कुसमुंडा तक नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया, जल्द ही माल गाड़ी सीधे उरगा से कुसमुंडा तक चलेगी 

कोरबा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत उरगा से कुसमुंडा तक 12.637 किलोमीटर लंबी नई विद्युतीकृत ब्रॉडगेज रेल लाइन का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है । यह रेल खंड छत्तीसगढ़ ईस्ट-वेस्ट रेल कॉरिडोर (गेवरा रोड-पेन्ड्रा रोड) नई रेल परियोजना का महत्वपूर्ण अंग है। इस नई रेल लाइन के शुरू होने से क्षेत्र में माल यातायात की क्षमता और सुगमता में वृद्धि होगी और उद्योगों एवं कोयला उत्पादन क्षेत्रों को निर्बाध परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी ।

अब गाड़ियाँ उरगा से सीधे कुसमुंडा तक चल सकेंगी, जिससे कोरबा स्टेशन में भीड़-भाड़ में कमी आएगी। उच्च स्तरीय समिति द्वारा इस नवनिर्मित रेल खंड का निरीक्षण किया गया, जिसमें प्रमुख विभागाध्यक्ष एवं संबंधित अधिकारी सम्मिलित हुए। समिति द्वारा जारी ज्वाइंट सेफ्टी सर्टिफिकेट में यह प्रमाणित किया गया कि यह खंड माल यातायात परिचालन के लिए पूर्णत: सुरक्षित है। रेलवे अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक प्रावधानों के अनुपालन के पश्चात, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक द्वारा 30 सितम्बर को इस खंड को माल यातायात परिचालन हेतु अधिकृत किया गया।

👉110 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई जाएगी रफ्तार

इस रेल लाइन पर प्रारंभिक अधिकतम गति सीमा 30 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जिसे चरणबद्ध रूप से 75 किमी प्रति घंटा तथा बाद में 110 किमी प्रति घंटा तक बढ़ाया जाएगा।इस नवनिर्मित रेल लाइन के शुरू होने से छत्तीसगढ़ राज्य के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी, खनिज संपदा का परिवहन तेज़ एवं सुगम होगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

Leave a Comment

latest news