Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » पवन का शव सर्वमङ्गला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर मिला, बड़े भाई को बचाने खुद हुआ हादसे का शिकार

पवन का शव सर्वमङ्गला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर मिला, बड़े भाई को बचाने खुद हुआ हादसे का शिकार

Share:

 

कोरबा। कोरबा जिले के राताखार एनीकेट डैम में शनिवार को पिकनिक के दौरान हादसा हो गया। पवन सिंह नामक युवक ने अपने बड़े भाई श्याम सिंह को डूबने से बचाने के लिए तेज बहाव वाले डैम में छलांग लगा दी। श्याम को तो परिवार और दोस्तों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन पवन तेज धारा में बह गया। आज सुबह उसका शव सर्वमङ्गला मंदिर के निकट हसदेव नदी तट पर मिला। परिजनों में कोहराम मचा है और शुभचिंन्तकों में शोक व्याप्त है।
घटना दोपहर करीब 2 बजे की थी जब पवन अपने दोस्तों व परिवार के कुछ सदस्यों के साथ डैम के किनारे पिकनिक मना रहा था। नहाने के दौरान श्याम सिंह अचानक गहरे पानी में फंस गया और डूबने लगा। यह देखते ही पवन बिना सोचे-समझे पानी में कूद पड़ा। दोस्तों की मदद से श्याम को तो बचा लिया गया, लेकिन पवन बह गया। डैम का जलस्तर ऊंचा होने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। दर्री थाना स्टाफ, नगर सेना की गोताखोर टीम और स्थानीय प्रशासन ने तलाश अभियान जारी रखा। गोताखोरों ने डैम के आसपास के क्षेत्रों में सघन खोजबीन की, लेकिन पवन नहीं मिला।
तलाश की कड़ी में आज सुबह सर्वमंगला मंदिर के सामने छठ घाट पर कुछ लोगों ने एक बहते हुए शव को देखा उसे किनारे लगाने की कोशिश की गई लेकिन बहाव में आगे निकल गया। यहां डोंगा चला रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर किसी तरह से शव को किनारे लगाया और सूचना पुलिस को दी गई। उसकी पहचान पवन के रूप में हुई है। जानकारी होते ही उसके परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।
पवन के परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। पवन के बड़े भाई गणेश सिंह ने बताया, “पवन सबसे छोटा और लाडला बेटा था। वह मजदूरी करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। श्याम को बचाने के लिए उसने अपनी जान की बाजी लगा दी। हम सब टूट चुके हैं।

Leave a Comment

latest news