Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा: बारिश की मार से लाल आंख दिखाने वाला रावण पुतला क्षतिग्रस्त,केवल झुका हुआ एक सर ही बचा,अन्य स्थानों के पुतले भी भींगे

कोरबा: बारिश की मार से लाल आंख दिखाने वाला  रावण पुतला क्षतिग्रस्त,केवल झुका हुआ एक सर ही बचा,अन्य स्थानों के पुतले भी भींगे 

Share:

 

कोरबा में आज शाम को हुई बारिश से लगभग सभी स्थानों के रावण के पुतले भींग गए और क्षतिग्रस्त भी हुए। बारिश की वजह से पुतले के अंदर रखे पटाखे भी प्रभावहीन होने की संभावना है, इस वजह से रावण धन के दौरान पटाखों की गूंज कम सुनाई देगी।

कोरबा जिला का मशहूर लाल मैदान हसदेव ताप विद्युत गृह का दशहरा उत्सव में 112 फीट कद के साथ पुतले की कुल ऊंचाई 120 फीट की है, भी बारिश से क्षति ग्रस्त हुआ है बारिश की मार से रावण का एक सर ही झुका हुआ बचा है बाकी सर क्षतिग्रस्त हो गए  ये बात अच्छी रही की पुतला गिरा नहीं। बता दे पहले रावण सिर घुमाने , लाल आँखें दिखाने और अट्टहास करने वाला था। लेकिन बारिश के कारण रावण का सिर एक साइड झुक गया हैं इसलिए संभावना कम है कि वह सिर धूमा पाएगा और अट्टहास करेगा।हसदेव ताप विद्युत संयंत्र कोरबा पश्चिम के मुख्य अभियंता श्री पीके श्रीवास्तव ने कहा कि दशहरा उत्सव हम सबका सार्वजनिक कार्यक्रम है। आइए सभी मिलजुलकर दशहरा उत्सव का आनंद लें।
वहीं पुराने बस स्टैंड का रावण पुतला भी क्षतिग्रस्त हुआ है रावण के हाथ का भाला गिर गया और हाथ भी लहरा रहा हैं।
इसके बावजूद भी लोगों में दशहरा उत्सव को लेकर आकर्षण बरकरार है बारिश बंद होने के बात लोग अपने अपने धरो से निकलने लगे हैं।