Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर युवती की निर्मम हत्या

अंबिकापुर में पेट्रोल पंप पर युवती की निर्मम हत्या

Share:

 

अंबिकापुर शहर में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां एक युवती की नृशंस हत्या कर दी गई।

श्री कृपा फ्यूल्स पेट्रोल पंप में ड्यूटी पर तैनात 27 वर्षीय युवती भारती टोप्पो पर बलरामपुर निवासी 28 वर्षीय युवक जोगेंद्र पैकरा ने दिनदहाड़े चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवती ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ब्रेकअप से नाराज युवक

घटना सुबह करीब 11:40 बजे की है। आरोपी बिना नंबर की बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचा। उसके पास चाकू और एयर पिस्टल थी। आरोपी को देखकर भारती ने उसे नजरअंदाज किया और दूर हटने की कोशिश की। लेकिन आरोपी ने अचानक उसका पीछा कर चाकू से हमला शुरू कर दिया।

घायल भारती टोप्पो सड़क पर गिर पड़ी। पेट्रोल पंप के अन्य कर्मचारियों और राहगीरों ने हमलावर को पकड़ने का प्रयास किया। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले प्रेम प्रसंग था, लेकिन बाद में मामला बिगड़ गया और युवती ने ब्रेकअप कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने प्लानिंग कर हत्या को अंजाम दिया।

चाकू और एयर पिस्टल जब्त
गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल चाकू और एयर पिस्टल जब्त कर ली गई है। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। इस घटना से अंबिकापुर में आक्रोश और डर का माहौल है। महिला संगठनों ने हत्या की कड़ी निंदा करते हुए त्वरित न्याय और सख्त सजा की मांग की है।

 

Leave a Comment

latest news