Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » 16 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरपारा (कोहड़िया) के नवीन भवन का लोकार्पण पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने किया

16 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरपारा (कोहड़िया) के नवीन भवन का लोकार्पण पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने किया

Share:

 

कोरबा छत्तीसगढ़:नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया अंतर्गत जिला खनिज न्यास मद (DMF) से 16 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्मित शासकीय प्राथमिक शाला पीपरपारा (कोहड़िया) के नवीन भवन का लोकार्पण रविवार को पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार की जनहितकारी योजनाओं और DMF के सहयोग से क्षेत्र के विकास कार्यों के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से अब क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और नई पीढ़ी के लिए सुनहरा भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी, उपमुख्यमंत्री एवं कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री शर अरुण साव जी तथा प्रदेश सरकार में आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी का।

कार्यक्रम में शाला की प्राचार्या श्रीमती टोप्पो, शिक्षिका श्रीमती ऐली, श्रीमती खुशबू सहित भाजपा के कार्यकर्ता राम कश्यप, रवि पोर्ट, मधुकर, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, अजय महंत, दीनदयाल यादव, सोनाराम यादव, बबली मरकाम, सुनीता राव एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। क्षेत्र वासियों का कहना हैं कि पार्षद नरेंद्र देवांगन के प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य संचालित हो रहे हैं, उनके  नेतृत्व में कोहड़िया में शिक्षा, सड़क, पेयजल एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।