Latest News
फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय! 
Home » खेल » एशिया कप 2025 फाइनल मैच: भारत को आक्रामक खेल दिखाना होगा, फाइनल में पाकिस्तान टीम खूंखार हो जाती है ..

एशिया कप 2025 फाइनल मैच: भारत को आक्रामक खेल दिखाना होगा, फाइनल में पाकिस्तान टीम खूंखार हो जाती है ..

Share:

 

 

एशिया कप 2025 :एशिया कप 2025 के फाइनल में आज भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना होगा। यह पहली बार है जब दोनों टीमें एशिया कप के फाइनल में एक-दूसरे का सामना करेंगी। ग्रुप स्टेज और सुपर-4 स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को हराया है, लेकिन फाइनल में कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है।

भारत का पलड़ा भारी
हाल के नतीजों में भारत ने पाकिस्तान पर दबदबा बनाया है। टी20 में पाकिस्तान के खिलाफ 15 में से 12 बार भारत ने मैच अपने नाम किया है। एशिया कप 2025 में भी पाकिस्तान भारत से 2 बार हारा है, जिससे फाइनल मैच में भारत के जीतने की संभावना ज्यादा बनी हुई है।

फाइनल में जीत की चुनौती
भारत को पाकिस्तान के खिलाफ जीतने के लिए हर विभाग में संतुलित और आक्रामक खेल दिखाना होगा। खासकर टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को एक बार फिर जिम्मेदारी निभानी होगी, क्योंकि इतिहास बताता है कि फाइनल में पाकिस्तानी टीम ‘खूंखार’ हो जाती है।

मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
मल्टी नेशन्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 5 फाइनल हुए हैं, जिसमें पाकिस्तानी टीम ने 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि भारत को 2 ही मुकाबलों में विजय मिली है। अब की बार भारत इस स्कोर को 3-3 से बराबर कर सकता है।

13वीं बार फाइनल में भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना

आज इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच कुल 13वीं बार किसी टूर्नामेंट या ट्राई सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है। इससे पहले 12 मैच में 8 बार पाकिस्तान और 4 बार ही भारत जीत पाया है। अब देखना यह है कि इस बार कौन सी टीम बाजी मारती है।

Leave a Comment